लीगल

अनुराग ठाकुर-कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR होगी या नहीं? दिल्ली HC ने 15 याचिकाओं पर दिया फैसला

Delhi Riots 2020 Case: दिल्ली में 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों और 2019 की जामिया हिंसा से जुड़े मामलों में दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को अहम फैसला सुनाया. कोर्ट ने नेताओं के कथित भड़काऊ भाषणों को लेकर एफआईआर दर्ज करने, पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई करने और पूरे मामले की स्वतंत्र जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया. इन मामलों से जुड़ी 15 याचिकाएं अदालत के सामने थीं.

नेताओं के खिलाफ एफआईआर की थी मांग

इन याचिकाओं में आरोप लगाया गया था कि 2020 के दंगों से पहले और उसके दौरान कुछ राजनीतिक नेताओं की ओर से दिए गए बयानों से माहौल बिगड़ा और हिंसा को बढ़ावा मिला. एक याचिका में बीजेपी नेताओं कपिल मिश्रा, अनुराग ठाकुर और प्रवेश साहिब सिंह वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी. कुछ अन्य याचिकाओं में अलग-अलग नेताओं के कथित भाषणों की जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग भी की गई थी.

याचिकाकर्ताओं का यह भी कहना था कि दंगों के दौरान पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठे थे. इसलिए जांच दिल्ली पुलिस से हटाकर किसी स्वतंत्र एजेंसी या विशेष जांच दल यानी एसआईटी को सौंपी जाए. इसके साथ ही ऐसी एसआईटी की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के किसी सेवानिवृत्त जज से कराने की मांग भी रखी गई थी.

दिल्ली पुलिस ने जांच का दिया हवाला

सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने अदालत के सामने दलील दी कि 2020 के दंगों में 53 लोगों की मौत हुई थी और 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. उन्होंने कहा कि मामले में दिल्ली पुलिस पहले से जांच कर रही है, इसलिए अदालत के स्तर से अलग जांच एजेंसी गठित करने की जरूरत नहीं है.

मामले की सुनवाई जस्टिस विवेक चौधरी और जस्टिस मनोज जैन की डिवीजन बेंच ने की. कोर्ट ने याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा कि संबंधित कारणों का विस्तृत उल्लेख फैसले में किया जाएगा. विस्तृत आदेश की प्रति अभी सामने आनी बाकी है.


ये भी पढ़ें: ‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां


फरवरी 2020 में भड़की थी हिंसा

यह मामला फरवरी 2020 में नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA को लेकर दिल्ली में तनाव बढ़ गया था. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद, मौजपुर और आसपास के इलाकों में विरोध-प्रदर्शन के बीच हिंसक झड़पें शुरू हुईं. देखते ही देखते हालात बिगड़ गए और आगजनी, पथराव तथा हिंसा की घटनाएं सामने आईं. इन दंगों में 53 लोगों की जान गई और 700 से अधिक लोग घायल हुए थे.

हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद अब इन याचिकाओं के जरिए मांगी गई स्वतंत्र जांच और नेताओं के खिलाफ एफआईआर की मांग पर फिलहाल कानूनी रास्ता बंद हो गया है.

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग पर SC का बड़ा फैसला, चुनाव आयोग को नोटिस

CEC Gyanesh Kumar Case: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की…

18 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में रेप पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट! दिल्ली पुलिस को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

Supreme Court:  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…

33 minutes ago

मौसम ने ली खतरनाक करवट, देश में दस्तक देने वाला है चक्रवात, 60 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 20 राज्यों में अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…

49 minutes ago

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

1 hour ago

दशहरे से पहले दहला गाजियाबाद: साहिबाबाद में रावण का पुतला बनाते वक्त हुआ जोरदार ब्लास्ट; मची अफरातफरी

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए…

1 hour ago