Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

फिल्म कहानी 2 के निदेशक सुजॉय घोष को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, झारखंड सरकार सहित अन्य को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

निर्देशक सुजॉय घोष को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है. कोर्ट ने कॉपीराइट उल्लंघन मामले में झारखंड सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और अगली सुनवाई 29 जुलाई को होगी.

Supreme Court
Edited by Akansha

नेशनल अवार्ड विजेता और निर्देशक सुजॉय घोष को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिल गई है. सुप्रीम कोर्ट ने घोष की ओर से दायर याचिका पर झारखंड सरकार सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. तक तक कोर्ट ने यथा स्थिति बरकरार रखने का आदेश दिया है. साथ ही कोर्ट ने घोष को पेशी से छूट दे दी है. जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आर महादेवन की पीठ ने यह आदेश दिया है.

कोर्ट 29 जुलाई को करेगा अगली सुनवाई

कोर्ट 29 जुलाई को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. सुजॉय घोष ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले को खारिज करने की मांग की है. उनके खिलाफ कॉपीराइट और 1957 कि धारा 63 के तहत आपराधिक मुकदमा दायर किया गया है. घोष पर आरोप है कि उनकी फिल्म कहानी 2 “दुर्गा रानी सिंह” चोरी की गई स्क्रिप्ट पर आधारित है.

झारखंड कोर्ट ने घोष की दायर याचिका को किया खारिज

झारखंड हाई कोर्ट ने घोष की ओर से दायर याचिका को खारिज कर दिया था, जिसके बाद घोष ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. बता दें कि उमेश प्रसाद मेहता ने घोष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप था कि विद्या बालन अभिनीत फिल्म कहानी 2 की स्क्रिप्ट जो सुपरहिट फिल्म कहानी के सीक्वल के रूप में रिलीज हुई थी, उसने उनकी स्क्रिप्ट “सबक” के कॉपीराइट का उल्लंघन किया.

घोष ने आरोपों से कर दिया इनकार

हालांकि घोष ने आरोपों से इनकार कर दिया है. घोष ने दावा किया है कि उन्होंने नवंबर 2012 में कहानी 2 की स्क्रिप्ट लिखना शुरू किया था, और दिसंबर 2013 में स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन के साथ फाइनल कॉपी रजिस्टर्ड की थी. उन्होंने शिकायतकर्ता से मिलने या उनकी स्क्रिप्ट प्राप्त करने से इनकार किया है.

स्क्रिप्ट का उपयोग कहानी 2 के लिए किया गया इस्तेमाल

जबकि शिकायतकर्ता के अनुसार उनकी स्क्रिप्ट का उपयोग दिसंबर 2016 में रिलीज हुई फिल्म कहानी 2 बनाने के लिए किया गया. इस फिल्म में विद्या बालन ने मुख्य भूमिका निभाई थी. कहानी 2 एक बॉलीवुड थ्रिलर फिल्म है. फिल्म वर्ष 2012 में आई फिल्म कहानी का सिकववल है. कहानी 2 2 दिसंबर 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital