लीगल

MCOCA मामले में गिरफ्तार AAP के पूर्व MLA नरेश बालियान सहित अन्य को 5 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

मकोका मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक नरेश बालियान सहित अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद सभी आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया जिसके बाद राऊज एवेन्यु कोर्ट ने 5 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत की अवधि को बढ़ा दिया है.

कोर्ट आरोप तय करने को लेकर सुनवाई शुरू करने वाला है. कोर्ट ने इस मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपी विकास गहलोत के खिलाफ जांच जारी रखने का दिल्ली पुलिस को आदेश दिया है. विशेष न्यायाधीश दिग विनय सिंह ने यह आदेश दिया है.

पिछले साल दिसंबर में हुई थी गिरफ्तारी

इससे पहले कोर्ट ने बलियान को झटका देते हुए जमानत याचिका को खारिज कर दिया था. दिल्ली पुलिस ने बालियान की जमानत का विरोध करते हुए कहा था कि आरोपी के सिंडिकेट से जुड़े होने एवं गिरोह के सदस्यों को वित्तीय सहायता देने के पुख्ता सबूत हैं.

उसने यह भी कहा था कि पहली जमानत याचिका खारिज होने के बाद कोई नया बदलाव नहीं आया है जिसके आधार पर उसकी जमानत याचिका पर विचार किया जा सके. इसलिए उसकी जमानत याचिका को निरस्त कर दिया जाए. इस मामले में बालियान को 4 दिसंबर, 2024 को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने इस मामले में पहला आरोप पत्र 4 जनवरी को दाखिल किया था.

इस मामले में ज्योति, कपिल सांगवान, नरेश बालियान सहित अन्य पर मकोका लगाया गया है. नजफगढ़ के रहने वाला ज्योति की योजना अपने विरोधी गुट के गैंगेस्टर मंजीत उर्फ महल को मारने की थी.

रितिक पीटर के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

पुलिस ने रितिक पीटर के खिलाफ मकोका की धारा 3 के तहत लगभग तीन सौ पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया है. मकोका के मामले में नरेश बालियान के अलावा जिन आरोपियों के खिलाफ मामला चल रहा है वे रितिक उर्फ पीटर, रोहित उर्फ अन्ना और सचिन चिकारा है.

पुलिस के अनुसार नरेश बालियान और गैंगेस्टर कपिल सांगवान के बीच बातचीत का ये मामला 2023 का है. इसे लेकर वर्ष 2023 में प्राथमिकी दर्ज किया गया था.

कपिल सांगवान एक कुख्यात गैंगस्टर है, जो फिलहाल पांच सालों से ब्रिटेन में रह रहा है. कपिल सांगवान और नरेश बालियान दोनों दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले हैं. कपिल सांगवान हरियाणा के नफे सिंह हत्याकांड का भी मास्टरमाइंड है. कपिल सांगवान पर बल्लू पहलवान और बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या का भी मास्टरमाइंड माना जाता है.


ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ शराब मामले में व्यवसायी और आरोपी अनवर ढेबर की जमानत याचिका 23 जुलाई को होगी सुनवाई


-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

11 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

23 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

37 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

60 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

1 hour ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

1 hour ago