Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट से वापस ले लिया है. मामले की सुनवाई के दौरान भूपेश बघेल की ओर से पेशवरिष्ठ वकील विवेक तन्खा ने जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ से याचिका को वापस लेने की अनुमति मांगी. जिसपर सुनवाई के बाद अनुमति दे दिया है. अब बघेल दोबारा हाई कोर्ट में याचिका दायर करेंगे.
बघेल ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 8 मई के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दिया था. बघेल पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप है. दायर याचिका पर बघेल ने उनके खिलाफ हाई कोर्ट में चल रही सुनवाई पर रोक लगाने की मांग की थी. हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ दायर चुनाव याचिका पर सुनवाई जारी रखने का आदेश दिया था.
दुर्ग से बीजेपी सांसद विजय बघेल ने हाई कोर्ट में चुनाव याचिका दायर कर भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया और तय समय सीमा के बाद भी पाटन सीट पर प्रचार किया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. बता दें कि 8 मई 2025 को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हाई कोर्ट से झटका लगा था.
ये भी पढ़ें: वर्ष 2006 के मुंबई लोकल ट्रेन ब्लास्ट के दोषियों को हाईकोर्ट द्वारा बरी किए जाने का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री और पाटन विधानसभा सीट से विधायक भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई जारी रहेगी. हाई कोर्ट ने कहा था कि चुनाव याचिका में पर्याप्त सामग्री मौजूद है और इसे इस स्तर पर खारिज नहीं किया जा सकता. यह मामला राजनीतिक और कानूनी दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे न केवल भूपेश बघेल की विधायकी पर असर पड़ेगा, बल्कि राज्य की सियासत में भी बड़ा मोड़ आ सकता है.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…
अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात ATS ने 526 किलो ड्रग्स जब्त की.…
Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…
Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…
Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…