आम आदमी पार्टी नेता नरेश बलियान से जुड़े मकोका मामले में गिरफ्तार ज्योति प्रकाश उर्फ बाबा को राऊज एवेन्यु कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. ज्योति प्रकाश को चार अप्रैल को पेश करने का आदेश दिया है, जबकि पुलिस ने 10 दिन की रिमांड की मांग की थी.
पुलिस का आरोप है कि कपिल सांगवान के विदेश भाग जाने के बाद नंदू गैंग को ज्योति प्रकाश ही ऑपोरेट कर रहा था. बाबा कपिल सांगवान उर्फ नंदू का बड़ा भाई है और अन्य मामले में मंडोली जेल में बंद है. ज्योति पर दिल्ली और हरियाणा में एक दर्जन से ज्यादा मुकदमा दर्ज है. ज्योति, कपिल सांगवान, नरेश बलियान सहित अन्य पर मकोका लगाया गया था. नजफगढ़ का रहने वाला ज्योति की योजना अपने विरोधी गुट के गैंगेस्टर मंजीत उर्फ महल को मारने की थी.
4 जनवरी को मकोका से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस ने पहला चार्जशीट दाखिल की थी. दिल्ली पुलिस ने रितिक पीटर के खिलाफ मकोका की धारा 3 के तहत लगभग 300 पेजों की चार्जशीट दाखिल की थी. 4 दिसंबर 2024 को वसूली के मामले में नरेश बलियान को जमानत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने मकोका के मामले में गिरफ्तार कर लिया था. मकोका के मामले में नरेश बालियान के अलावा जिन आरोपियों के खिलाफ मामला चल रहा है वे रितिक उर्फ पीटर, रोहित उर्फ अन्ना और सचिन चिकारा है.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक नरेश बालियान और गैंगेस्टर कपिल सांगवान के बीच बातचीत का ये मामला 2023 का है. इसे लेकर 2023 में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. कपिल सांगवान एक कुख्यात गैंगेस्टर है, जो फिलहाल ब्रिटेन में रह रहा है. कपिल सांगवान पिछले पांच वर्षों से ब्रिटेन में है. कपिल सांगवान और नरेश बालियान दोनों दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले हैं.
कपिल सांगवान हरियाणा के नफे सिंह हत्याकांड का भी मास्टरमाइंड है. कपिल सांगवान पर बल्लू पहलवान और बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या का भी मास्टरमाइंड माना जाता है.
ये भी पढ़ें: बिहार में कांग्रेस की रणनीति, सम्मानजनक सीटें और जीत की गारंटी पर फोकस
-भारत एक्सप्रेस
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…