Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

AAP नेता नरेश बलियान से जुड़े मकोका मामले में ज्योति प्रकाश उर्फ बाबा को पुलिस रिमांड पर भेजा गया

AAP नेता नरेश बलियान से जुड़े मकोका मामले में गिरफ्तार ज्योति प्रकाश उर्फ बाबा को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा. पुलिस का आरोप है कि वह नंदू गैंग ऑपरेट कर रहा था.

Rouse Avenue Court

आम आदमी पार्टी नेता नरेश बलियान से जुड़े मकोका मामले में गिरफ्तार ज्योति प्रकाश उर्फ बाबा को राऊज एवेन्यु कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. ज्योति प्रकाश को चार अप्रैल को पेश करने का आदेश दिया है, जबकि पुलिस ने 10 दिन की रिमांड की मांग की थी.

पुलिस का आरोप है कि कपिल सांगवान के विदेश भाग जाने के बाद नंदू गैंग को ज्योति प्रकाश ही ऑपोरेट कर रहा था. बाबा कपिल सांगवान उर्फ नंदू का बड़ा भाई है और अन्य मामले में मंडोली जेल में बंद है. ज्योति पर दिल्ली और हरियाणा में एक दर्जन से ज्यादा मुकदमा दर्ज है. ज्योति, कपिल सांगवान, नरेश बलियान सहित अन्य पर मकोका लगाया गया था. नजफगढ़ का रहने वाला ज्योति की योजना अपने विरोधी गुट के गैंगेस्टर मंजीत उर्फ महल को मारने की थी.

चार्जशीट और पुलिस की कार्रवाई

4 जनवरी को मकोका से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस ने पहला चार्जशीट दाखिल की थी. दिल्ली पुलिस ने रितिक पीटर के खिलाफ मकोका की धारा 3 के तहत लगभग 300 पेजों की चार्जशीट दाखिल की थी. 4 दिसंबर 2024 को वसूली के मामले में नरेश बलियान को जमानत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने मकोका के मामले में गिरफ्तार कर लिया था. मकोका के मामले में नरेश बालियान के अलावा जिन आरोपियों के खिलाफ मामला चल रहा है वे रितिक उर्फ पीटर, रोहित उर्फ अन्ना और सचिन चिकारा है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक नरेश बालियान और गैंगेस्टर कपिल सांगवान के बीच बातचीत का ये मामला 2023 का है. इसे लेकर 2023 में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. कपिल सांगवान एक कुख्यात गैंगेस्टर है, जो फिलहाल ब्रिटेन में रह रहा है. कपिल सांगवान पिछले पांच वर्षों से ब्रिटेन में है. कपिल सांगवान और नरेश बालियान दोनों दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले हैं.

कपिल सांगवान हरियाणा के नफे सिंह हत्याकांड का भी मास्टरमाइंड है. कपिल सांगवान पर बल्लू पहलवान और बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या का भी मास्टरमाइंड माना जाता है.

ये भी पढ़ें: बिहार में कांग्रेस की रणनीति, सम्मानजनक सीटें और जीत की गारंटी पर फोकस

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest