सुप्रीम कोर्ट ने मानहानि मामले में फिल्म अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत को राहत देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कंगना रनौत को याचिका वापस लेने की अनुमति के साथ ही इसे खारिज कर दिया है. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने यह आदेश दिया है.
कोर्ट ने कहा कि हम इस रीट्वीट पर कोई टिप्पणी करना नहीं चाहते है. क्योंकि इसका ट्रायल पर असर पड़ेगा. मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि यह ट्रायल का विषय है. वही कंगना रनौत की ओर से पेश वकील ने कहा कि कंगना ने रीट्वीट किया था, वास्तविक ट्वीट किसी और ने किया था.
इससे पहले पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने राहत देने से इनकार करते हुए, याचिका को खारिज कर दिया था. जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. कंगना रनौत ने उनके खिलाफ दायर मानहानि मामले को रद्द करने की मांग की थी.
बता दें कि पंजाब के बठिंडा जिले को 73 वर्षीय महिंदर कौर ने कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि याचिका दायर की है. महिंदर कौर ने दावा किया कि कंगना ने उनके खिलाफ झूठे और अपमानजनक टिप्पणियां की है. शिकायत में यह भी कहा गया है कि कंगना रनौत ने अपने रीट्वीट में उन्होंने शाहीन बाग आंदोलन की दादी बिलकिस बानो के साथ जोड़ा था, जो पूरी तरह गलत था.
कौर ने कहा कि वह 2020-21 के किसान आंदोलन में हिस्सा ले रहीं थीं और उनकी तुलना शाहीन बाग की प्रदर्शनकारियों से करना उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुचाने वाला है. उन्होंने यह भी कहा था कि इस ट्वीट से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुचा और उनकी छबि खराब हुई है.
बठिंडा की निचली अदालत ने जनवरी 2021 में दायर मानहानि याचिका पर कंगना रनौत के खिलाफ मामला दर्ज किया था. पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने अगस्त 2025 में कंगना की याचिका खारिज करते हुए कहा था कि उनके बयान को जनहित में नहीं माना जा सकता. किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा था.
इसमें दो बुजुर्ग महिलाओं को दिखाया गया था. कंगना ने इसे लेकर लिखा था, हाहाहा यह वही दादी है, जिन्हें टाइम मैगजीन में सबसे ताकतवर भारतीय महिला बताया गया था और वो 100 रुपये में उपलब्ध है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली HC ने एमएफ हुसैन की पेंटिंग्स पर FIR दर्ज करने की मांग वाली याचिका को किया खारिज
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज करियर में अधिकारियों का…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज कारोबार में नए लोगों…
Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज शुक्र और बुध का प्रभाव करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज नए लोगों से संपर्क…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज पुराने संपर्क से काम…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि वालों के लिए आज कोई अटका हुआ कानूनी…