कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर थे, जहां उन्होंने गुरुवार (11 सितंबर) को जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं और उसके बाद दिशा की बैठक में शामिल हुए. मीटिंग में यूपी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के अलावा कई अधिकारी मौजूद थे.
बैठक में अचानक चर्चा के बीच माहौल उस समय बदल गया, जब राहुल गांधी ने कहा कि वे दिशा के अध्यक्ष हैं, इसलिए जो भी चर्चा होनी है, उनसे पूछकर होनी चाहिए. इस पर दिनेश प्रताप सिंह भड़क उठे. उन्होंने कहा कि जब लोकसभा में आप स्पीकर का कहना नहीं मानते हैं, तो मैं यहां आपका कहना मानने के लिए बिल्कुल भी बाध्य नहीं हूं, जिसके बाद मीटिंग में तनाव और बढ़ गया.
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और दिनेश प्रताप सिंह के बीच हुई बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ सुना जा सकता है, कि दोनों नेताओं के बीच तू-तू मैं-मैं हो रही है. दिनेश प्रताप सिंह कभी कांग्रेस और गांधी परिवार के बहुत करीबी लोगों में शामिल थे, हालांकि बाद में उन्होंने खुद को कांग्रेस से अलग कर लिया और सोनिया गांधी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर गए.
यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025 से पहले बीजेपी ने तैयारियों को किया तेज, पीएम मोदी 15 सितंबर को करेंगे पूर्णिया दौरा
दिशा की बैठक में अमेठी सांसद केएल शर्मा, यूपी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के अलावा कई अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे, लेकिन ऊंचाहार विधायक मनोज पांडेय इस बैठक में शामिल नहीं हुए. उन्होंने राहुल गांधी के बैठक में शामिल होने से इस मीटिंग का बहिष्कार कर दिया था.
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ हुई बहस को लेकर दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि “राहुल गांधी दिशा की पारिधि के बाहर बैठक करना चाहते थे, जिसपर मैंने उन्हें कहा कि गाइडलाइन के अनुसार, इसके अंदर ही बैठक होनी चाहिए. इस बात पर राहुल गांधी ने कहा कि वो अध्यक्ष हैं और बैठक कर सकते हैं.”
दिनेश प्रताप सिंह ने आगे कहा कि “मैंने राहुल गांधी से कहा कि जब आप लोकसभा में बैठते हैं, तो क्या स्पीकर की बात का सम्मान करते हैं. इसलि जरूरी नहीं है कि हम आपकी गलत बातों को मानें.”
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…
Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…
डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…
मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…
चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…
Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…