Vismaya Dowry Death Case: केरल के चर्चित विस्मया दहेज हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दोषी पति किरण कुमार की 10 साल की सजा निलंबित कर शर्तों के साथ जमानत दे दी.केरल के चर्चित विस्मया दहेज हत्या मामले में दोषी पति किरण कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है. कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ किरण कुमार को जमानत दे दिया है. जस्टिस एम एम सुंदरेश और जस्टिस के विनोद चंद्रन की पीठ ने यह आदेश दिया है.
साथ ही कोर्ट ने निचली अदालत द्वारा सुनाई गई 10 साल की सजा को निलंबित कर दिया है. किरण कुमार को कोल्लम की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने 10 साल की सजा और 12.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था.
इसके अलावा किरण को IPC की धारा 306 में आत्महत्या के लिए उकसाने के पर 6 साल और 498A के तहत क्रूरता के मामले में 2 साल की सजा सुनाई गई थी. इसके बाद केरल हाई कोर्ट में निचली अदालत के फैसले के खिलाफ याचिका दायर की है. इसको लेकर तीन याचिका दायर की गई थी, एक कुमार द्वारा दायर की गई थी, जबकि एक विस्मया के परिवार और तीसरा राज्य सरकार की ओर से दायर की गई थी.
विस्मया 21 जून 2021 को कोल्लम जिले में अपने पति किरण कुमार के घर पर बाथरूम में फंदे पर लटकी हुई पाई गई थी. मौत का कारण यह था कि कुमार को दी गई नई कार कम माइलेज देती थी, जिससे वह नाराज था. यह कार 10 लाख रुपए की थी, जिसे बेचकर नई लग्जरी कार खरीदना चाहता था. वि
स्मया और उसके परिवार वालों के बीच व्हाट्सएप चैट पर जो बातचीत हुई है और उसमें जो स्क्रीन शॉर्ट शेयर किए गए थे, उसे देखने के बाद यही लगता है कि विस्मया क्रूर हिंसा के शिकार हुई है. विस्मया आयुर्वेद की छात्रा थी. उसकी मौत शादी के एक साल के भीतर हो गई थी. विस्मया अपने पति के हाथों हुई क्रूरता के संबंध में जो ऑडियो संदेश भेजे थे, वह चार्जशीट में प्रमुख डिजिटल साक्ष्य के रूप में सामने आया था.
ये भी पढ़ें: POCSO एक्ट के तहत महिला शिक्षिका गिरफ्तार, 16 वर्षीय छात्र से यौन संबंध बनाने का लगाया आरोप: मुंबई पुलिस
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…