लीगल

मेधा पाटकर को साकेत कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, 23 साल पुराने मानहानि केस में हुई थी गिरफ्तारी

नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता और सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को साकेत कोर्ट से राहत मिल गई है. कोर्ट ने मेधा पाटकर को सशर्त जमानत दे दिया है. साकेत कोर्ट ने दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना द्वारा दायर मानहानि के मामले में मेधा पाटकर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था. जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर साकेत कोर्ट में पेश किया गया.

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विपिन खरब के समक्ष पेश हुए मेधा पाटकर के वकील ने कहा, मैं केवल रिहा किए जाने का अनुरोध करता हूं, ताकि मैं प्रोबेशन बॉन्ड भरने की शर्तों को पूरा कर सकूं. जिसके बाद कोर्ट ने रिहा करने का आदेश दिया है.

कोर्ट ने मेधा पाटकर के खिलाफ 23 अप्रैल को गैर जमानती वारंट जारी किया था. दूसरी ओर दोषसिद्धि के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में दायर अपील को मेधा पाटकर ने वापस ले लिया है. पाटकर के वकील की प्रार्थना के अनुसार.नई याचिका दायर करने की स्वतंत्रता के साथ याचिका को वापस ले लिया. पाटनर ने मामले में दोषसिद्धि के खिलाफ उनकी अपील खारिज करने वाले 02 अप्रैल को पारित ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी.

बता दें कि यह मामला 23 साल पुराना मामला है. मेधा पाटकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वीके सक्सेना पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था. वीके सक्सेना ने आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया था. उसी मामले में आठ अप्रैल 2025 को 70 वर्षीय मेधा पाटकर को दोषी ठहराया गया था. एक लाख का जुर्माना कोर्ट ने लगाया था.

ये भी पढ़ें: पहलगाम हमले में पति को खोने वाली हिमांशी निकलीं एल्विश यादव की कॉलेज फ्रेंड, 31वीं कॉल पर हुआ संपर्क

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

करीब 10 साल बाद भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में लौटे आशुतोष राय, पूर्वांचल में क्या होगी भूमिका?

वाराणसी की स्नातक और शिक्षक MLC सीटों पर भाजपा की लगातार दूसरी हार के बीच…

13 minutes ago

‘हर संभव मदद मिलेगी…’: चक्रवात अर्नब के हालात पर अमित शाह की नजर, जल्द पहुंचेगी केंद्रीय टीम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और…

32 minutes ago

बेटे अनंत की बातें सुन नम हुईं मुकेश अंबानी की आंखें, जियो की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर दिखा परिवार का प्यार

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…

58 minutes ago

जियो की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 104 से सीधे 80 लाख शेयरहोल्डर्स

Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…

58 minutes ago

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

2 hours ago