नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में तिहाड़ जेल में बंद डॉ. मनोज शिरूरे की ओर से दायर जमानत याचिका पर राऊज एवेन्यु कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट 22 जुलाई को जमानत पर फैसला सुनाएगा. मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि नीट-यूजी पेपर लीक का अपराध देश के खिलाफ है.
सीबीआई ने कहा डॉक्टर मनोज शिरूरे ने देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है.
एजेंसी के मुताबिक पेपर लीक के चलते कई छात्रों ने आगमहत्या की है. डॉ. मनोज शिरूरे पर आरोप है कि उन्होंने आरोपी पी.वी. कुलकर्णी से केमिस्ट्री के प्रश्न हासिल कर तीन छात्रों तक पहुचाने में अहम भूमिका निभाई थी. इनमें एक आरोपी कोचिंग सेंटर संचालक का बेटा भी शामिल है. वही आरोपी तेजस हर्षदकुमार शाह हैं, जो पुणे स्थित डॉक्टर अभंग प्रभु मेडिकल अकादमी में फिजिक्स फैकल्टी हैं.
सीबीआई के अनुसार उन्होंने गिरफ्तार आरोपी मनीषा हवलदार से नीट यूजी 2026 परीक्षा के लीक हुए फिजिक्स प्रश्न प्राप्त किए थे. सीबीआई के मुताबिक मामले में साजिश और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है. अब तक देशभर में 49 स्थानों में छापेमारी की जा चुकी है, जहां से कई आपत्तिजनक दस्तावेज, लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं. जब्त सामग्री की विस्तृत जांच की जा रही है.
इस मामले में अब तक 13 लोगों को सीबीआई गिरफ्तार कर चुकी है. कुलकर्णी ने इसी मामले में गिरफ्तार मनीषा वाघमारे के साथ मिलकर इन छात्रों के लिए एक्स्ट्रा क्लासेस पुणे में शुरू की थी. क्लास के दौरान छात्रों को सवाल बताए और उनके करेक्ट जवाब भी बताए. इन सवालों को छात्रों ने अपनी नोटबुक में हाथ से नोट किया था और फिर इन्हें 3 मई को असली पेपर में सेम टैली किया गया.
सीबीआई ने बताया कि इन छात्रों ने इन प्रश्नों को अपनी नोटबुक में हाथ से लिखा और ये प्रश्न 3 मई को आयोजित नीट यूजी 2026 परीक्षा के मूल प्रश्नपत्र से हूबहू मेल खाते है. 29 अप्रैल 2026 को धनंजय लोखंडे से प्राप्त प्रश्नपत्र की पीडीएफ यश यादव को दी.
यह भी पढ़ें: ‘इतनी कम उम्र में बच्चों पर बेवजह का प्रेशर क्यों?’ सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षा व्यवस्था के इस फैसले पर जताई कड़ी आपत्ति
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…