देश

गांव में रहना अब महंगा! होर्डिंग से लेकर सिनेमा हॉल तक, सरकार ने किस-किस पर लगाया टैक्स?

Bihar News: ग्रामीण इलाकों में अब पक्के और अर्ध पक्के मकानों के साथ-साथ दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी वार्षिक टैक्स देना होगा. सरकार के हालिया फैसले के बाद पंचायतें होर्डिंग, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, ईंट भट्ठा और सिनेमा हॉल से तय दरों पर शुल्क वसूलेंगी.

नागरिक सुविधाओं पर अलग शुल्क

सफाई और पानी की आपूर्ति जैसी सेवाओं के लिए भी अलग से शुल्क लिया जाएगा. सरकार का कहना है कि इस कदम से पंचायतों की आय बढ़ेगी और उन्हें स्थानीय विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त साधन मिलेंगे.

टैक्स की दरें तय

कैबिनेट ने स्पष्ट किया है कि पक्के मकान पर 100 रुपये, अर्ध पक्के मकान पर 50 रुपये और प्रधानमंत्री आवास योजना वाले घरों पर 25 रुपये वार्षिक टैक्स लगेगा. सफाई और जलापूर्ति के लिए 30-30 रुपये देना होगा. वहीं पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, ईंट भट्ठा और सिनेमा हॉल पर 5,000 रुपये सालाना शुल्क लगेगा. पंचायतें विज्ञापन बोर्ड और अन्य प्रचार माध्यमों पर भी टैक्स वसूल सकेंगी.

पंचायतों को मिलेगा आर्थिक बल

अपर मुख्य सचिव अरविंद चौधरी ने बताया कि इस व्यवस्था का मकसद पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाना है. अभी तक वे ज्यादातर काम सरकारी अनुदान से करती थीं लेकिन अब उनके पास खुद का राजस्व जुटाने का अधिकार होगा. इससे सड़क, नाली, सफाई और पेयजल जैसी योजनाओं पर खर्च करने की क्षमता बढ़ेगी.

जनगणना के आधार पर परिसीमन

कैबिनेट ने पंचायती राज विभाग से जुड़े एक अहम प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है. इसके तहत ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद क्षेत्रों का परिसीमन 2011 की जनगणना के आधार पर किया जाएगा. सरकार का मानना है कि इससे पंचायत क्षेत्रों का पुनर्गठन तय मानकों के अनुसार हो सकेगा.

जेलों से जुड़े फैसले

बैठक में जेलों से जुड़े दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पास हुए. अब बिहार की जेलों में बंदियों की प्राकृतिक मृत्यु या आपदा की स्थिति में उनके परिजनों को मुआवजा मिलेगा. साथ ही अनुबंध पर काम कर रहे भूतपूर्व सैनिक सह कक्षपालों का मानदेय 19,800 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें-लौट आया मानसून का रौद्र रूप! आज 22 राज्यों में भारी बारिश का हाई अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

कैबिनेट बैठक में 31 प्रस्ताव

इस बैठक में कुल 31 प्रस्ताव रखे गए थे, जिनमें से 25 की जानकारी सार्वजनिक की गई. बाकी प्रस्ताव विधेयकों से जुड़े हैं जिन्हें मानसून सत्र में विधानसभा में पेश किया जाएगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

1 hour ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago