हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने मंगलवार को शपथ ग्रहण के साथ कार्यभार संभाल लिया. मल्टी लेवल पार्किंग भवन में एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन विजय बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शपथ एवं पदभार ग्रहण समारोह में एल्डर्स कमेटी के सदस्य वीके सिंह, वीपी श्रीवास्तव, सीएल पांडेय व एएन त्रिपाठी की उपस्थिति में मुख्य चुनाव अधिकारी राधा कांत ओझा, चुनाव अधिकारी अनिल भूषण, वशिष्ठ तिवारी एवं महेन्द्र बहादुर सिंह ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और गवर्निंग काउंसिल सदस्यों को शपथ एवं पदभार ग्रहण कराया.
पदभार ग्रहण करने वालों में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष राकेश पांडे बबुआ, महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष अमित कुमार सिंह (सोनू), विवेक मिश्र, राजकुमार त्रिपाठी, हनुमान प्रसाद मिश्र व दिनेश वरुण, संयुक्त सचिव प्रशासन बैरिस्टर सिंह, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी शशि कुमार द्विवेदी उग्र, संयुक्त सचिव प्रेस रामेश्वर दत्त पांडेय, संयुक्त सचिव महिला बिन्दु कुमारी, कोषाध्यक्ष अंजनी कुमार मिश्र और गवर्निंग काउंसिल सदस्य अंजली सिंह तोमर, कनक कुमार त्रिपाठी, दिवांशु तिवारी, बलदेव शुक्ल, अभिषेक तिवारी, तृप्ति यादव, आरती गुप्ता, अखंड प्रताप त्रिपाठी, गया प्रसाद मिश्र, गिरीश चंद्र शुक्ल, अनिरुद्ध सिंह, अवनीश चंद्र त्रिपाठी, कृष्ण मोहन पांडेय, आदित्य धर द्विवेदी एवं अमित सिंह सेंगर शामिल हैं.
पूर्व अध्यक्ष अनिल तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता विजय गौतम, पूर्व महासचिव जेबी सिंह, यूपी बार कौंसिल सदस्य देवेंद्र मिश्र नगरहा, पूर्व उपाध्यक्ष हरवंश सिंह, पूर्व संयुक्त सचिव शशि प्रकाश सिंह, अभिषेक तिवारी व संतोष कुमार मिश्र , प्रयागराज अधिवक्ता संघ अध्यक्ष नरेंद्र कुमार चटर्जी,के डी मालवीय, अधिवक्ता मृत्युंजय तिवारी,अमित दूबे,नीरज द्विवेदी, संतोष कुमार मिश्र,भानु देव पांडेय,जय प्रकाश त्रिपाठी,ज्ञान नारायण कनौजिया, जूनियर लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी व महासचिव जी पी सिंह, बीरेंद्र प्रसाद शुक्ल,आदि ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं व बधाई दी है.
ये भी पढ़े:भूषण पावर-जेएसडब्ल्यू स्टील डील पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…