लाइफस्टाइल

7 दिन, 7 स्मूदी, इस आसान नाश्ता प्लान से सिर्फ 1 महीने में घटाएं वजन, पहले से ज्यादा एक्टिव हो जाएगी बॉडी

Weight Loss: अगर आप वजन घटाने की जद्दोजहद में हैं, तो सुबह का नाश्ता आपकी डाइट का सबसे अहम हिस्सा है. सही शुरुआत पूरे दिन की एनर्जी, मूड और मेटाबॉलिज्म को सेट कर सकती है.

ऐसे में स्मूदी एक बेहतरीन ऑप्शन है, न पकाने का झंझट, न ज्यादा वक्त की जरूरत और पोषण से भरपूर. हम आपके लिए लाए हैं सोमवार से रविवार तक का 7 दिन का स्मूदी प्लान, जिसे अपनाकर आप एक महीने में 3-4 किलो तक वजन कम कर सकते हैं.

सिर्फ स्मूदी ही नहीं, दिनभर की डाइट में मल्टीग्रेन, पालक, बीन्स, गाजर जैसी हेल्दी चीजें शामिल करें. सब्जियों का सूप बनाकर पिएं और मीठा खाने का मन करे तो फल, ग्रीक योगर्ट या चिया सीड्स के साथ लें. ज्यादा से ज्यादा सलाद और अंडे खाने की कोशिश करें.

यहां जानें पूरा एक हफ्ते का प्लान

सोमवार

एक एवोकाडो और एक आम को ब्लेंड करके स्मूदी बनाएं. चाहें तो 1-2 चम्मच चिया सीड्स या ओट्स मिला लें. यह पेट को लंबे समय तक भरा रखेगी और एनर्जी लेवल भी बढ़ाएगी.

मंगलवार

आधा नींबू, एक सेब और 1/4 पाइनएप्पल मिलाकर पीस लें. यह स्मूदी बॉडी को डिटॉक्स करेगी और ताजगी बनाए रखेगी.

बुधवार

एक टमाटर, एक सेब और एक गाजर मिलाकर ब्लेंड करें. स्किन क्लीनिंग के लिए यह बेहतरीन है और कुछ ही दिनों में असर दिखेगा.

गुरुवार

चार स्ट्रॉबेरी, एक केला और कुछ ब्लूबेरी डालकर स्मूदी बनाएं. हाई एनर्जी देने के साथ वजन घटाने में मदद करेगी.

शुक्रवार

एक केला, एक कप भीगे हुए चिया सीड्स और एक कप ओट्स मिलाएं. यह मसल्स गेन के साथ पेट को लंबे समय तक भरा रखेगी.

शनिवार

एक गाजर, एक संतरा और एक सेब मिलाकर स्मूदी तैयार करें. इम्यूनिटी बढ़ाने और स्किन को ग्लो देने में मददगार.

रविवार

एक एवोकाडो, एक केला और कुछ बादाम पीस लें. यह स्मूदी मूड को बैलेंस करने और वजन घटाने दोनों में कारगर है.

अगर इस प्लान को पूरे महीने फॉलो किया जाए, तो बिना ज्यादा मेहनत के वजन घटाने के साथ स्किन, एनर्जी और हेल्थ में भी फर्क महसूस होगा.

ये भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली, यूपी में तेज बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड और हिमाचल में बिगड़ सकता है मौसम, बढ़ेगा भूस्खलन-बाढ़ का खतरा

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

‘प्रेस आईडी गले में टांगो…’, जंतर-मंतर हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने पत्रकारों के लिए जारी किए नियम

जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…

5 minutes ago

एशियन गेम्स से वर्ल्ड कप तक… फिर क्यों अचानक हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी? भावुक पोस्ट में छलका दर्द

Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…

18 minutes ago

‘इजरायल से बात करना गद्दारी नहीं’, PAK एक्सपर्ट की शहबाज शरीफ को सलाह… क्या मुस्लिमों को धोखा देगा पाकिस्तान?

Pakistan Foreign Policy: इजरायल से बातचीत को गद्दारी न मानते हुए पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज…

31 minutes ago