असम सरकार ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को तेलंगाना हाई कोर्ट से मिली ट्रांजिट अग्रिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है और जल्द सुनवाई की मांग की है. मामला कथित मानहानि और आपराधिक साजिश से जुड़ा है, जिसमें खेड़ा पर असम CM की पत्नी के खिलाफ गलत और दुर्भावनापूर्ण आरोप लगाने का आरोप है. सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई 15 अप्रैल को हो सकती है.
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की तेलंगाना हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत के खिलाफ असम सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. राज्य सरकार ने मेंशनिंग कर सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की है. कोर्ट 15 अप्रैल को सुनवाई कर सकता है. असम सरकार ने हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत को रद्द करने की मांग की है.
हाई कोर्ट ने खेड़ा को एक सप्ताह के लिए ट्रांजिट अग्रिम जमानत दिया है. हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि नियमित जमानत के लिए उन्हें निर्धारित समय के भीतर सक्षम अदालत का रुख करना होगा. पवन खेड़ा ने तेलंगाना के हैदराबाद में दाखिल किया था.
क्योंकि यहां पर उनका निवास स्थान है. उनके वकील और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने अदालत में दलील दी कि उनके मुवक्किल के खिलाफ दर्ज एफआईआर राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है. उन्होंने कहा था कि इस तरह के मामलों में गिरफ्तारी का खतरा वास्तविक है, इसलिए उन्हें अंतरिम संरक्षण दिया जाना जरूरी है.
यह मामला मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा के खिलाफ कथित तौर पर मानहानिकारक और दुर्भावनापूर्ण आरोप लगाने के लिए दर्ज किया गया था. पवन खेड़ा ने असम पुलिस के उनके खिलाफ दर्ज मामले में गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा की मांग की थी. असम पुलिस ने पवन खेड़ा बीके खिलाफ मानहानि, जालसाजी और आपराधिक साजिश के कथित मामले में गुवाहाटी क्राइम ब्रांच पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया है.
उनके खिलाफ यह केस तब दर्ज किया गया, जब उन्होंने दावा किया कि रिंकी भुइयां के पास कई विदेशी पासपोर्ट और विदेशों में अघोषित संपत्तियां है. असम पुलिस की एक टीम हालही में पवन खेड़ा के घर पहुंची थी. लेकिन उस वक़्त खेड़ा घर पर मौजूद नहीं थे.
हिमंत विश्व सरमा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि उसने जिन दस्तवेज़ों के आधार पर उन पर और उनके परिवार पर आरोप लगाए, उनकी सत्यता की सत्यता की. मुख्यमंत्री हेमंत विश्व सरमा ने यह भी कहा कि खेड़ा हैदराबाद भाग गए हैं, लेकिन असम पुलिस उन्हें पाताल से भी ढूढं निकालेगी.
यह भी पढ़े: दिल्ली में ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद मुठभेड़, भाऊ गैंग के 2 इनामी शूटर पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
-भारत एक्सप्रेस
UP News: अयोध्या के सैन्य छावनी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से हड़कंप मचा है.…
Kanpur digital arrest cyber fraud: कानपुर में बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 48.20 लाख रुपये…
सौरभ राजपूत मर्डर केस में दोषी करार होने के बाद मुस्कान ने अपनी बेटी पिहू…
सुप्रीम कोर्ट ने साइबर सिक्योरिटी और नागरिकों के निजी डेटा की सुरक्षा को लेकर गंभीर…
UP News: ज्ञानपुर विधानसभा में विकास कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. विधायक…
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल. राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया बायो में…