लीगल

Pune rape case: चार साल की बच्ची से रेप और हत्या के दोषी को मिली फांसी, 55 दिन में आया फैसला

Pune rape case: पुणे की एक स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 4 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या के मामले में 65 वर्षीय दोषी भीमराव कांबले को फांसी की सजा सुनाई है. कोर्ट ने पॉक्सो (POCSO) एक्ट की तीन धाराओं के तहत यह फैसला सुनाया. जज एस.आर. सालुंके ने इस अपराध को अत्यंत जघन्य और घिनौना बताते हुए कहा कि ऐसे मामले के लिए उम्रकैद की सजा काफी नहीं है.

क्या था पूरा मामला?

यह दर्दनाक घटना 1 मई को पुणे के नसरापुर गांव में हुई थी. वहां रहने वाली 4 साल की बच्ची अचानक लापता हो गई थी. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने खोजबीन शुरू की, तो बच्ची का शव बरामद हुआ. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ रेप और फिर उसकी हत्या किए जाने की पुष्टि हुई. इस घटना के बाद पूरे महाराष्ट्र में आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग उठने लगी थी.

55 दिनों में आया फैसला

पुलिस ने मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज, डीएनए (DNA) रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों को आधार बनाया. इन पुख्ता सबूतों के दम पर कोर्ट ने महज 55 दिनों के भीतर ट्रायल पूरा कर कांबले को दोषी ठहराया और फांसी की सजा सुना दी. दोषी पर अपहरण, बलात्कार और हत्या सहित कुल सात मामले दर्ज थे.


ये भी पढ़ें: क्या ट्रस्ट ने सिंडिकेट को बचाया? राम मंदिर दान चोरी का विस्फोटक सच, जानें 5 जून का ‘सीक्रेट’ और SBI की चेतावनी


कोर्ट रूम का माहौल

विशेष लोक अभियोजक (सरकारी वकील) मिलिंद पवार ने बताया कि पूरे ट्रायल के दौरान आरोपी के चेहरे पर कोई पछतावा नहीं था. जब जज ने उससे सजा के बारे में पूछा, तो वह मनगढ़ंत कहानियां बनाकर खुद को बेकसूर बताने लगा. उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड देखते हुए अभियोजन पक्ष ने फांसी की मांग की थी. वहीं, बचाव पक्ष के वकील ने आरोपी की 65 वर्ष की उम्र का हवाला देते हुए नरमी बरतने की अपील की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया.

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

3 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

15 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

16 minutes ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

32 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

35 minutes ago

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

48 minutes ago