लीगल

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के चर्चित रंगदारी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर चर्चा में हैं. दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने नोरा फतेही को समन जारी कर अदालत में हाजिर होने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने उन्हें इस हाई-प्रोफाइल मामले में सरकारी (अभियोजन पक्ष) गवाह के तौर पर बयान दर्ज कराने के लिए 2 नवंबर 2026 की तारीख तय की है. जांच एजेंसियों द्वारा दाखिल पूरक चार्जशीट में नोरा का नाम गवाहों की सूची में शामिल किया गया था, जिसके आधार पर कोर्ट ने उन्हें तलब किया है.

जांच एजेंसियों की पूछताछ और लग्जरी गिफ्ट्स का एंगल

इस मामले की आंच बॉलीवुड के कई बड़े नामों तक पहुंची है. नोरा फतेही से पहले भी केंद्रीय जांच एजेंसियां लंबी पूछताछ कर चुकी हैं. सितंबर 2022 में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने उनसे करीब सात घंटे तक पूछताछ की थी, जिसमें सुकेश के साथ उनके संपर्क और कथित रूप से मिले महंगे तोहफों को लेकर सवाल किए गए थे. इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी उनसे कड़ी पूछताछ कर चुका है. इसी मामले की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के बयान भी बतौर गवाह दर्ज किए गए हैं.

जेल के अंदर से फर्जी अफसर बनकर रची गई बड़ी साजिश

मामले की सुनवाई करते हुए निचली अदालत ने पहले ही साफ कर दिया था कि सुकेश चंद्रशेखर तिहाड़ जेल के अंदर से ही ठगी का पूरा गिरोह चला रहा था. उसने खुद को तत्कालीन केंद्रीय कानून सचिव अनूप कुमार और गृह सचिव अजय भल्ला बताकर बड़े बिजनेसमैनों के परिवारों को झांसे में लिया.

उसने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटरों शिविंदर सिंह और मलविंदर सिंह की पत्नियों- अदिति सिंह और जपना सिंह को पतियों की जमानत कराने का झांसा देकर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा ऐंठ लिए. इस मामले में सुकेश की पत्नी लीना पॉलोज और अन्य सहयोगियों पर फर्जी कंपनियां (शेल कंपनियां) बनाकर हवाला के जरिए करोड़ों रुपये खपाने के भी संगीन आरोप हैं. अब नोरा फतेही की गवाही इस पूरे जालसाजी कांड की कड़ियों को जोड़ने में अहम साबित होगी.

यह भी पढ़ें: DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

55 minutes ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

2 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

2 hours ago

अंतरराष्ट्रीय प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ, फिल्म संस्कृति और साहित्य के संगम का साक्षी बना प्रयाग; प्रदर्शनी में छाई ‘कवन कसूर’

प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. इस दौरान भारत एक्सप्रेस, बनारस…

3 hours ago