साकेत कोर्ट ने रेप के मामले में गिरफ्तार समीर मोदी को बड़ी राहत दे दी है. कोर्ट ने समीर मोदी को पांच लाख रुपए की निजी मुचलके पर जमानत दे दिया है. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विपिन खरब ने दोनों पक्षों की जिरह के बाद जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया था.
मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने जमानत का विरोध करते हुए याचिका को खारिज करने की मांग की थी. वहीं बचाव पक्ष के वकील ने कहा था कि एफआईआर दर्ज होने के सिर्फ चार दिन बाद ही लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया गया, जबकि एफआईआर 10 सितंबर को दर्ज हुई थी.
समीर मोदी भगोड़े ललित मोदी के भाई है. दिल्ली पुलिस ने इनको इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था. पुलिस ने पुराने रेप के एक मामले में गिरफ्तार किया है. समीर मोदी लंदन से आए थे उसी दौरान डिफेंस कॉलनी थाने के पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
2019 के दुष्कर्म के मामले में 10 सितंबर 2025 को एफआईआर दर्ज की गई है. महिला का आरोप है कि वह पिछले 7-8सालों से समीर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी. दोनों साउथ दिल्ली के एक फेमस जिम में जाते थे. महिला की शिकायत पर कोर्ट ने आदेश के बाद पुलिस ने यह एफआईआर दर्ज किया है. महिला ने समीर मोदी पर रेप, धोखाधड़ी और धमकी का आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर लगातार रेप किया गया.
हालांकि समीर मोदी के वकील का दावा है कि उनपर लगे आरोप गलत है. उनके मुताबिक आरोप लगाने वाली महिला उनको ब्लैकमेल कर रही थी और 50 करोड़ रुपए की मांग कर रही थी. इससे संबंधित समीर मोदी ने अगस्त में पुलिस अधिकारियों के समक्ष शिकायत की थी. उनके वकील ने यह भी कहा गया है कि पुलिस ने बिना किसी जांच के समीर मोदी को गिरफ्तार किया गया है. 55 साल के समीर मोदी ने 1992 में अमेरिका में फिलिप मौरिस के साथ ट्रेनी के तौर पर काम शुरू किया. इसके बाद वो फैमिली बिजनेस से जुड़ गए.
उन्होंने 1996 में मोदी केयर लॉन्च किया. समीर मोदी अक्सर विवादों में रहे हैं. पिता के के मोदी की 11000 करोड़ की संपत्ति को लेकर विवाद रहा है. साल 2004 में समीर मोदी ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मां के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर ने गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया की बोर्ड मीटिंग के दौरान उन पर हमला किया. उनका आरोप था कि यह हमला उन्हें कंपनी के बोर्ड से हटाने की साजिश का हिस्सा था. हालांकि उनकी मां ने इन आरोपों से इनकार कर दिया.
ये भी पढ़ें: उद्योगपति संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया कपूर ने HC से गोपनीयता की रखी मांग, करिश्मा कपूर व रानी कपूर ने जताई आपत्ति
-भारतए एक्सप्रेस
Gold Rate Today: वैश्विक बाजार में इस हफ्ते सोना 3.4% तक गिरा है, लेकिन भारतीय…
CEC Gyanesh Kumar: केरल सरकार ने 2006 के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए…
Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ी घटनाओं ने एक…
Hair Fall Home Remedies: कमर तक लंबे और मजबूत बालों के लिए ट्राई करें आंवला,…
UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…
Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…