लीगल

Red Fort Car Blast: NIA को बड़ी कामयाबी, शोएब और आतंकी जासिर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

दिल्ली लाल किला कार ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार आरोपी शोएब और आमिर राशिद अली को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने आमिर राशिद और आतंकी जासिर बिलाल वानी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. शोएब वह फरीदाबाद के धौज का रहने वाला है. इस मामले में अबतक सात आरोपियों को एनआईए ने गिरफ्तार किया गया हैं. शोएब पर आरोप है कि लालकिले धमाके से पहले वह उमर नबी को सारी सुविधाएं मुहैया कराता था.

एनआईए जांच में खुलासा हुआ है कि शोएब ने आतंकी उमर नबी को विस्फोट से ठीक पहले पनाह दी थी और उसे लॉजिस्टिक सहायता भी मुहैया कराई थी. शोएब ने ही नूंह में उमर को अपनी साली अफसाना के घर में कमरा किराए पर दिलाया था और पूरी गारंटी ली थी. 10 नवंबर को दिल्ली में धमाके से पहले 10 दिन उमर नूंह के इसी घर में रहा था. धमाके वाले दिन वह नूंह से ही दिल्ली के लिए गया था. डॉक्टर मुज्जमिल की निशानदेही पर एनआईए ने शोएब के घर से कुछ महत्वपूर्ण चीजें बरामद की हैं, जिनमें एक ग्राइंडर और अन्य सामग्री शामिल है.

ड्रोन बम हमले की थी साजिश

यह माना जा रहा है कि इन सामग्रियों का इस्तेमाल बम बनाने या अन्य आतंकी गतिविधियों के लिए किया जा सकता था. यह मॉड्यूल भीड़भाड़ वाली जगहों पर बम विस्फोट करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करने की योजना बना रहा था, जो हमास और आईएस जैसे आतंकी संगठनों की ओर से सीरिया, इराक, इजरायल ऑफ अफगानिस्तान में अपनाए जाने वाले मॉडल जैसा था. आरोप है कि जासिर आतंकी वारदातों के लिए तकनीकी मदद देता था. जांच में पता चला है कि जासिर ने धमाका करने वाले आतंकी उमर नबी के साथ मिलकर इस हमले की तैयारी में था.

उसने यह काम घातक कार बम धमाके से पहले करके आतंकी हमले के लिए तकनीकी मदद मुहैया कराई थी. लाल किला के पास हुए भीषण धमाके में 15 लोगों की मौत हो चुकी है. हमले में 32 लोग घायल हो गए थे. इससे पहले कोर्ट ने आमिर अली को 10 दिन की एनआईए रिमांड पर भेज दिया था. धमाके के अंजाम देने में इस्तेमाल की गई आई 20 कार आमिर के नाम से ही रजिस्टर्ड थी.

NIA की जांच में उजागर हुआ धमाके का पूरा नेटवर्क

एनआईए ने दिल्ली पुलिस से मामले को अपने हाथ में लेकर जांच शुरू की है. एनआईए की यह पहली बड़ी कामयाबी है. आमिर राशिद जम्मू कश्मीर के पंपोर का रहने वाला है. एनआईए जांच में पता चला कि आमिर ने हमलावर डॉक्टर उमर नबी के साथ मिलकर लाल किला में हुए धमाके की साजिश रची थी. जांच में यह भी पता चला है कि आमिर राशिद i20 कार की खरीद में मदद करने के लिए दिल्ली आया था.

जम्मू कश्मीर पुलिस के सूत्रों की माने तो उमर के घर हुई छापेमारी में डिजिटल उपकरण और एक संदिग्ध मोबाइल फोन बरामद किया गया हैं. बताया जा रहा है कि इसे उमर ने अपने आखिरी कश्मीर दौरे के दौरान आमिर को सौंपा था, जिसने आगे उसे उसकी (उमर की) मां तक पहुचाया था.

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाई कोर्ट ने छह वर्षीय बच्चे पर हमला करने वाले पिटबुल कुत्ते के मालिक, केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार, दिल्ली पुलिस और MCD को जारी किया नोटिस, 4 हफ्तों में मांगा जवाब

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

18 minutes ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

18 minutes ago

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

47 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

1 hour ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

1 hour ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

2 hours ago