लीगल

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन के मामले में स्पष्ट किया कि चार सदस्यीय जांच समिति द्वारा जिन 44 कर्मियों (33 शिक्षण स्टाफ और 11 गैर-शिक्षण स्टाफ) की नियुक्ति को वैध ठहराया जा चुका है, उनके वेतन भुगतान में अब किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन ने मामले की सुनवाई करते हुए टिप्पणी की कि कर्मचारियों को एक साल से अधिक समय से वेतन नहीं मिला है. राज्य सरकार की ओर से वेतन भुगतान में और अधिक विलंब संविधान के अनुच्छेद 21 (जीने का अधिकार) और अनुच्छेद 23 (शोषण के विरुद्ध अधिकार) का सीधा उल्लंघन होगा. कोर्ट ने इस संदर्भ में उच्चतम न्यायालय के बहुचर्चित फैसले पीपुल्स यूनियन फॉर डेमोक्रेटिक राइट्स बनाम भारत संघ का भी हवाला दिया.

जारी किया जाएगा बकाया वेतन

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता अशोक मेहता ने कोर्ट को आश्वस्त किया कि संस्थान तीन दिनों के भीतर इन 44 वैध कर्मचारियों का संशोधित वेतन बिल प्रस्तुत कर दे. इसके आधार पर 12 अक्टूबर तक सभी पात्र कर्मियों का बकाया वेतन अनिवार्य रूप से जारी कर दिया जाएगा और इस संबंध में आदेश भी कर दिए जाएंगे.

इस पर कोर्ट ने निर्देश दिया कि अगली नियत तारीख पर इस संबंध में अनुपालन हलफनामा प्रस्तुत किया जाए. ऐसा न होने की स्थिति में संबंधित अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होना पड़ेगा.

वेतन रोकने का कोई नहीं आधार

याचियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता वीके सिंह और अधिवक्ता रितुध्वज प्रताप साही व अमित नेगी ने पूरक हलफनामा दाखिल किया, जिसमें राज्य सरकार की 22 जुलाई 2026 की जांच रिपोर्ट शामिल थी. रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि समिति ने जांच में इन नियुक्तियों को वैध पाया है, लिहाजा वेतन रोकने का कोई विधिक आधार नहीं बचता.

ये भी पढ़ें- ‘डार्क वेब पर बिक रहा भारतीयों का डेटा…’, सुप्रीम कोर्ट की चिंता, निजता की सुरक्षा पर उठाए गंभीर सवाल

कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि जिन कर्मियों की नियुक्तियों में विसंगतियां हैं या जिनकी जांच अभी पूरी नहीं हुई है, उनके संबंध में भी जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट सौंपकर सक्षम प्राधिकारी द्वारा नियमानुसार निर्णय लिया जाए. मामले में अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को तय की गई है.

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

24 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

37 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

55 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

59 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

1 hour ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

2 hours ago