लीगल

गोधरा कांड मामला: सुप्रीम कोर्ट 6-7 मई को दोषियों और गुजरात सरकार की अपील पर करेगा अंतिम सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट 2002 गोधरा ट्रेन अग्निकांड मामले में गुजरात सरकार और दोषियों की अपील पर सुप्रीम कोर्ट 6 और 7 मई को अंतिम सुनवाई करेगा. जस्टिस जेके महेश्वरी और जस्टिस राजेश बिंदल की पीठ अपील पर सुनवाई कर रही है.

कोर्ट ने दोषी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े को दोषी के खिलाफ आरोपों का विवरण, निचली अदालतों के निष्कर्ष और रिकॉर्ड पर मौजूद सामग्री सहित अपनी दलीलों का संशोधित संकलन 3 मई तक दाखिल करने का निर्देश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने अन्य दोषियों और गुजरात सरकार को भी संशोधित प्रारंभिक संकलन दाखिल करने को कहा है.

पिछली सुनवाई को याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने यह भी कहा था कि 22 साल बीत चुके है. मेरे क्लाइंट को मौत की सजा नही दी गई है. इस पर कोर्ट को पहले पुष्टि करनी होगी. कोर्ट ने कहा था कि पिछले एक साल से मामले में सुनवाई नही ही रही है.

जस्टिस महेश्वरी ने कहा था कि हमें सीजेआई कार्यालय से निर्देश मिला है कि आपराधिक अपील और माफी के मामलों की एक साथ सुनवाई करने की जरूरत नही है. 27 फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस के एस-6 कोच में आग लगने से 59 लोगों की मौत हो गई थी. जिसके बाद गुजरात में दंगा भड़क गया था.

गुजरात हाई कोर्ट द्वारा अक्टूबर 2017 में दिए गए फैसले के खिलाफ अपील दायर की है. जिसमें कई दोषियों की दोषसिद्धि को बरकरार रखा गया था और 11 लोगों की मौत की सजा को आजीवन कारावास में तब्दील कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें: निर्विरोध चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, 10% वोट न मिलने पर क्यों भेजें संसद?

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

भोजपुर की लाल माटी: कैसे एक भूमिगत क्रांति चुनावी ताकत में बदल गई

भोजपुर का भूमिगत क्रांतिकारी आंदोलन कैसे कृषि संकट, मजदूरी और सामाजिक सम्मान के संघर्षों से…

4 minutes ago

वाल्मीकिनगर बराज से गंडक में छूटा 5 लाख क्यूसेक पानी, गोपालगंज के दियारा में घुसा सैलाब

वाल्मीकिनगर बराज से गंडक में 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गोपालगंज के दियारा…

8 minutes ago

‘न पोकलेन, न बुलडोजर’: उज्जैन में मुस्लिम समाज खुद हटा शाही मस्जिद का हिस्सा, छावनी बना इलाका

Ujjain Shahi Masjid Update: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के तहत शाही मस्जिद का बाधक हिस्सा…

10 minutes ago

‘न तटबंध सुरक्षित, न किसानों का भविष्य’, पप्पू यादव ने बाढ़ और तबाही के बीच सरकार-प्रशासन को घेरा

बगहा में चंपारण तटबंध के तीन जगहों पर टूटने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो…

11 minutes ago

अग्निवीरों को 5 विभागों में 20% आरक्षण, मोहन यादव कैबिनेट ने लगाई मुहर

Agniveer Reservation In MP: मध्य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट ने युवाओं और अग्निवीरों के…

29 minutes ago

Meerut Fake Stamp Scam: 997 बैनामों में लगे थे 1577 फर्जी स्टांप, पुलिस ने कुर्क की आरोपी की संपत्ति; EOW भी कर रही जांच

मेरठ में 11 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित फर्जी स्टांप घोटाले में पुलिस ने…

30 minutes ago