सुप्रीम कोर्ट में पहली बार अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के बाद अब पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को भी आरक्षण मिलेगा. सीजेआई बीआर गवई ने पहले के फैसले में संशोधन किया है. यह आरक्षण नीति सुप्रीम कोर्ट के कर्मचारियों की सीधी भर्ती और पदोन्नति में आरक्षण नीति लागू की गई है. इसके अलावे शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों, पूर्व सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को भी आरक्षण दिया जाएगा.
सीजेआई द्वारा 24 जून को पहली अधिसूचना जारी किया गया था. लेकिन अब नई अधिसूचना जारी की गई है. यह संशोधन सुप्रीम कोर्ट सेवा की शर्तें और आचरण नियम 1961 में किया गया है. सीजेआई ने संविधान के अनुच्छेद 146 (2) के तहत मिले अधिकारों का इस्तेमाल कर किया है. सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ निजी सहायक, सहायक लाइब्रेरियन, जूनियर कोर्ट सहायक, जूनियर कोर्ट सहायक सह जूनियर प्रोग्रामर, जूनियर कोर्ट अटेंडेंट व चैंबर अटेंडेंट (आर) पदों के लिए आरक्षण लागू किया है.
सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों और कर्मचारियों की सीधी भर्ती में एससी-एसटी समुदाय के लोगों को आरक्षण का लाभ देने के लिए 200 पॉइंट रोस्टर प्रणाली लागू की है. केंद्र सरकार ने सरकारी नियुक्तियों में आरक्षण लागू करने के लिए 2 जुलाई 1997 को आदेश जारी किया था.
बता दें कि सीजेआई गवई ने हाल ही में कहा था कि सभी सरकारी संस्थाओं और कई हाई कोर्ट में पहले से ही अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षण का प्रावधान है कि, तो सुप्रीम कोर्ट को इससे अलग क्यों रखा जाए. 24 जून को इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक सर्कुलर जारी किया गया था. जिसके बाद 3 जुलाई को संशोधित अधिसूचना जारी की गई है.
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…