खेल

एमएलसी 2025 : सिर्फ एक खिलाड़ी ने छुआ दहाई का आंकड़ा, सिएटल ओकार्स की शर्मनाक हार

वाशिंगटन फ्रीडम ने मेजर लीग क्रिकेट-2025 (MLC) के 26वें मैच में जीत दर्ज की इस मुकाबले में बल्लेबाजों के फ्लॉप शो के बाद सिएटल ओकार्स को आठ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. विजेता टीम के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल को शानदार गेंदबाजी के चलते ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी सिएटल ओकार्स की टीम महज 17.4 ओवरों में सिमट गई. हालात इतने खराब रहे कि ओकार्स महज 19 रन पर अपने पांच विकेट गंवा चुकी थी.

टीम के लिए सिर्फ हेनरिक क्लासेन इकलौते ऐसे बल्लेबाज रहे, जिन्होंने दहाई का आंकड़ा छुआ. क्लासेन ने 39 गेंदों में चार छक्कों की मदद से 48 रन बनाए.

विपक्षी टीम की ओर से ग्लेन मैक्सवेल, सौरभ नेत्रावलकर और जैक एडवर्ड्स ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि एक विकेट रचिन रविंद्र के हाथ लगा.

इसके जवाब में वाशिंगटन फ्रीडम ने महज 9.2 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. फ्रीडम ने 29 के स्कोर पर मिशेल ओवेन (6) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद रचिन रविंद्र ने मुख्तार अहमद के साथ टीम को संभालने की कोशिश की.

टीम के लिए रचिन रविंद्र ने 23 गेंदों में एक छक्के और चार चौकों के साथ 32 रन की पारी खेली, जबकि मुख्तार अहमद तीन छक्कों और दो चौकों के साथ 36 रन बनाकर नाबाद रहे. सिएटल ओकार्स की ओर से कप्तान सिकंदर रजा और जसदीप सिंह ने एक-एक विकेट चटकाया.

9 में से 7 मैच जीतकर वाशिंगटन फ्रीडम की टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर बनी हुई है. टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं, सिएटल ओकार्स 9 में से 6 मैच हारकर चौथे स्थान पर है। टीम के पास अगले दौर में पहुंचने का मौका है.

वाशिंगटन फ्रीडम के अलावा सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स और टेक्सास सुपर किंग्स भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं. सिएटल ओकार्स के साथ एमआई न्यूयॉर्क और लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के पास अगले दौर में पहुंचने का मौका है.

आईएएनएस

Recent Posts

फूलों से सजती राहें, नम आंखों से विदाई… परमिंदर सिंह झोटा के लिए सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

नशों के खिलाफ संघर्ष के दौरान जान गंवाने वाले परमिंदर सिंह झोटा की पार्थिव शरीर…

21 minutes ago

‘पूरी तरह आजाद हुआ बस्तर…’, पीएम मोदी के दौरे पर क्या-क्या बोले अमित शाह?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी के बस्तर दौरे को ऐतिहासिक करार देते…

23 minutes ago

सीएम देवेंद्र फडणवीस पर गदगद हुए पीएम मोदी, पोस्ट कर बताया कारण?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दीपावली पर कुछ ऐसा कर दिखाया कि उसने पीएम…

1 hour ago