लीगल

सुप्रीम कोर्ट जुलाई में तमिलनाडु के विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्ति विवाद पर करेगा सुनवाई, पढ़ें क्या है पूरा मामला

तमिलनाडु सरकार द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों के कुलपतियों (वीसी) को नियुक्ति से संबंधित दायर ट्रांसफर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट जुलाई में सुनवाई करेगा. यह ट्रांसफर याचिका तमिलनाडु सरकार की ओर से दायर की गई है. जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने याचिका को जुलाई में सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है.

राज्य सरकार द्वारा दायर यह जनहित याचिका राज्य के कुछ कानूनों के खिलाफ है, जिसके तहत राज्यपाल से राज्य द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति करने का अधिकार छीन लिया गया है.

मद्रास हाईकोर्ट ने लगाए संशोधन पर रोक

हाल ही में मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु सरकार द्वारा पारित किए गए संशोधनों की एक सीरीज पर रोक लगा दिया था. इन संशोधन के तहत राज्य सरकार ने राज्य द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को नियुक्त करने की शक्ति राज्यपाल से लेकर राज्य सरकार को देने की कोशिश की थी. जबकि पहले यह अधिकार मुख्य रूप से राज्यपाल के पास था, जो विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के दिशा-निर्देशों का पालन करता था.

हाई कोर्ट द्वारा तमिलनाडु सरकार को विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्त करने की अनुमति की अनुमति देने वाले 10 अधिनियमों के संचालन प्रावधानों पर रोक लगाने के आदेश जारी करने के बाद, सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर कर रखा है.

सरकारी अधिसूचना और राजपत्र में प्रकाशन

यह संशोधन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नियमों से टकरा रहा था, जो कुलपतियों की नियुक्ति को कुलाधिपति (राज्यपाल) के हाथों में अनिवार्य रूप से देखता है. तमिलनाडु में राज्यपाल सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति होते है.

तमिलनाडु सरकार ने संशोधन अधिनियमों को कानून के रूप में अधिसूचित किया और 11 अप्रैल को राज्य राजपत्र में प्रकाशित किया. डीएमके सांसद पी विल्सन, जो एक वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, ने कहा था कि तिरुनेलवेली से भाजपा से जुड़े एक वकील ने मद्रास हाईकोर्ट के अवकाश पीठ के समक्ष याचिका दायर करने के लिए चेन्नई गए थे.

ये भी पढ़ें: मैसूर राजपरिवार को 3400 करोड़ रुपए के टीडीआर सौंपने से संबंधित मामले में सुप्रीम कोर्ट 27 मई को करेगा सुनवाई

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘ईरान का हाथ है…’, Flydubai हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, जांच के बीच बढ़ा सस्पेंस

Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…

13 minutes ago

अगले 7 घंटे मौसम का दिखेगा रौद्र रूप! 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…

20 minutes ago

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

29 minutes ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

30 minutes ago

नोबेल पुरस्कार 2026: दिमाग की नसों को रोशनी से कर पाएंगे कंट्रोल, जानिए उस खोज की कहानी जिसने न्यूरोसाइंस बदल दिया

Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…

45 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, EC मुख्यालय तक मार्च करेंगे सांसद

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…

1 hour ago