सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मशहूर अभिनेता आलोक नाथ और अभिनेता श्रेयस तलपड़े को मिली राहत को बरकरार रखा है. जस्टिस बी. वी नागरत्ना और जस्टिस आर महादेवन की पीठ ने गिरफ्तारी से मिली संरक्षण को बरकरार रखने का आदेश दिया है. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने सागा ग्रुप घोटाला मामले में दर्ज एफआईआर पर दंडात्मक कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दिया था.
मामले की सुनवाई के दौरान अभिनेता श्रेयस तलपड़े की ओर से पेश वकील ने कहा कि अभिनेता कंपनी के एक सालाना कार्यक्रम में सिर्फ मेहमान के तौर पर गए थे. उन्हें सोसाइटी के कामकाज या पैसों से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी नहीं थी और न ही उन्होंने इससे कोई पैसा कमाया.
वहीं, आलोक नाथ के वकील ने बताया कि उनके मुवक्किल किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे. उन्होंने दावा किया कि पिछले करीब 10 सालों से सोसाइटी उनकी तस्वीर का इस्तेमाल बिना अनुमति के कर रही थी.
पिछली सुनवाई के दौरान जस्टिस बी. वी नागरत्ना ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि आप वरिष्ठ नागरिकों को ब्रांड एम्बेसडर बनाते है, आप उनके बुढ़ापे का फायदा उठा रहे है. आलोक नाथ की ओर से दायर याचिका में गुहार लगाई है कि इस मामले में अलग-अलग दर्ज एफआईआर को एक जगह ट्रांसफर किया जाए.
याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को यह भी बताया कि यह मामला करीब 10 साल पुराना है, इस मामले में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर उन्हें परेशान किया जा रहा है. यह मामला कथित तौर पर क्रेडिट कोऑपरेटिव स्कीम के जरिए निवेशकों से करोड़ों रुपए ठगने से जुड़ा है.
आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े और एक क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के 5 सदस्यों के खिलाफ उत्तर प्रदेश के लखनऊ के गोमती नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि 7 आरोपियों ने कथित तौर पर 45 निवेशकों से 9.12 करोड़ रुपये ठगे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
महाराष्ट्र के हिंगोली से बड़ी खबर सामने आ रही है. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के…
कोलकाता के महज 3 साल, 8 महीने और 19 दिन के अनीश सरकार दुनिया के…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर ट्रांसपोर्ट सेवाओं पर रोक लगाने के…
Iran US war latest news: ईरान-अमेरिका युद्ध कब खत्म होगा? डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि…
तेलुगु अभिनेता विजय देवरकोंडा को दिल्ली हाई कोर्ट से पर्सनैलिटी राइट्स मामले में अंतरिम राहत…
CJP Protest Jantar Mantar: फरीदाबाद में दिल्ली बार्डर सहित दूसरे जिलों और राज्यों से लगते…