लीगल

सुप्रीम कोर्ट पहुंची थलापति विजय की ‘जन नायगन’, सेंसर बोर्ड और फिल्म मेकर्स के बीच छिड़ी कानूनी जंग

थलापति विजय की फिल्म जन नायगन का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. केबीएन प्रोडक्शन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर डिवीजन बेंच के फैसले के खिलाफ यह याचिका दायर की है. मद्रास हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने सिंगल बेंच के उस आदेश पर अस्थायी रोक लगा दी है, जिसमे फिल्म को U/A सर्टिफिकेट देने का आदेश दिया गया था.

समीक्षा समिति के पास भेजा गया था मामला

सिंगल बेंच ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन को फिल्म को U/A 16 प्लस सर्टिफिकेट देने का  आदेश दिया था. जिसपर डिवीजन बेंच ने रोक लगा दिया था. हाई कोर्ट ने छह जनवरी को एक पत्र जारी कर सेंसर बोर्ड के निर्देश को रद्द कर दिया था और मामले को समीक्षा समिति के पास भेज दिया.

फिल्म का निर्माण करने वाली केवीएन प्रोडक्शन की याचिका को स्वीकार करते हुए कहा था कि अगर बोर्ड ने प्रमाणपत्र देने को समीक्षा समिति के पास भेजने का कोई अधिकार नहीं है. जन नायगन जिसे विजय के फूल टाइम पॉलिटिशियन बनने से पहले उनकी आखिरी फिल्म माना जा रहा है, यह फिल्म 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी.

बिना पक्ष सुने आदेश कैसे?

मद्रास हाईकोर्ट ने प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पूछा था कि CBFC का पक्ष सुने बिना एक सिंगल जज ऐसा आदेश कैसे दे सकता है. वहीं, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दलील देते हुए कहा था कि सीबीएफसी चेयरमैन के पास किसी फिल्म को रिवाइजिंग कमेटी के पास भेजने का अधिकार है.

वहीं, वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने सवाल उठाया था कि जांच कमेटी का कोई सदस्य फिल्म के खिलाफ शिकायत कैसे दर्ज कर सकता है. मुख्य न्यायाधीश ने कहा था कि वह जल्दबाजी कर रहे हैं और अदालत पर दबाव डाल रहे हैं. उन्होंने मेकर्स से ये भी कहा था कि वह फिल्म की रिलीज को लेकर भी गलत दावे कर रहे है.

ये भी पढ़ें: आई-पैक रेड मामले में नया मोड़: ED ने SC में की CBI जांच की मांग; CM ममता और अधिकारियों पर गंभीर आरोप

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

संभल में हरिहर मंदिर पदयात्रा के दौरान बवाल, पुलिस से धक्का-मुक्की; 10 हजार लोगों को जुटाने का था ऐलान

Sambhal Harihar Mandir Padyatra: संभल में ऋषि राज गिरी महाराज के नेतृत्व में निकली हरिहर…

2 minutes ago

PUC सर्टिफिकेट के नियम बदले, जानिए आपकी कार या बाइक के लिए क्या है नया रूल?

PUC certificate rules: केंद्र सरकार ने वाहनों के प्रदूषण जांच सर्टिफिकेट (PUC) से जुड़े नियमों…

4 minutes ago

NHAI का नया अलर्ट! गाड़ी के इंश्योरेंस पर आ रहे SMS से न हों परेशान, टोल प्लाजा पर नहीं कटेगा चालान

NHAI Motor Insurance Renewal: NHAI ने मोटर इंश्योरेंस रिन्यूअल को लेकर वाहन मालिकों को भेजे…

18 minutes ago

‘स्व-गणना राष्ट्रीय कार्य…’ सीएम योगी ने पूरी की जनगणना-2027 की डिजिटल प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर में आधिकारिक पोर्टल पर अपना…

27 minutes ago

‘जान देंगे…जमीन नहीं…’, पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के नए अलाइनमेंट के खिलाफ किसानों का फूटा गुस्सा

Saharsa Farmers Protest: पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के नए अलाइनमेंट के खिलाफ सहरसा में किसानों ने मोर्चा…

35 minutes ago

विदेश जाने के लिए हाईकोर्ट पहुंचीं टीना अंबानी, 8 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट ने टीना अंबानी की याचिका पर ED, SFIO और ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन को…

46 minutes ago