लीगल

वर्दीधारी असहज स्थिति में भी कर्तव्य से विमुख नहीं हो सकता: दिल्ली हाईकोर्ट

Delhi High Court ने कहा कि वर्दी वाले सेवा में शामिल होने वाला व्यक्ति असहज स्थिति का सामना करने पर अपने कर्तव्य से विमुख नहीं हो सकता है. अदालत सी. हरिशंकर एवं जस्टिस ओम प्रकाश शुक्ला की पीठ ने कहा कि सेवा में उतार-चढ़ाव जीवन का एक हिस्सा है. वर्दी वाले सेवा में शामिल होने वाले को इन परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए.

वह असहज स्थिति में होने पर या ऐसी स्थिति का सामना करने पर जो उसे स्वीकार्य नहीं है, अपने कर्तव्य से विमुख नहीं हो सकता है. अदालत ने यह टिप्पणी करते हुए केंद्रीय औधौगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक उपनिरीक्षक की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उसने वर्ष 2011 में बिना अनुमति के अनुपस्थिति होने के बाद उसे सेवा से हटा दिया गया था. उसने जांच की कार्यवाही में भाग नहीं लिया था.

अदालत ने उसकी याचिका खारिज करते हुए कहा कि वह उसका सहायता नहीं कर सकता, क्योंकिं वह बिना किसी औचित्य के दस महीने से अधिक समय तक सेवा से अनुपस्थित रहा था. उसके असहयोगात्मक रवैया इस बात से जाहिर होता है कि उसने चार्जशीट के बाद कि जांच कार्यवाही में कभी भी पेश नही हुआ.

इस स्थिति में हमारा मानना है कि यह मामला उन उच्च श्रेणी के मामलों में नहीं आता, जिनमें हस्तक्षेप किया जा सके. ऐसी दशा में याचिका में मांगी गई राहत देने का कोई मामला नहीं बनता है.

ये भी पढ़ें: ED द्वारा वकीलों को तलब करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान मामले में 12 अगस्त को अगली सुनवाई

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

3 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

25 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

29 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

44 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

55 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

55 minutes ago