(AI IMAGE)
Hair Fall Home Remedies: सुंदर, लंबे और घने बाल हर किसी की चाहत होते हैं. तनाव, गलत खानपान और प्रदूषण के कारण हेयर फॉल की समस्या अब आम बन चुकी है. ऐसे में महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय लोग आयुर्वेद का रुख कर रहे हैं. आजकल सोशल मीडिया पर आंवला, अश्वगंधा, ब्राह्मी और मोरिंगा से बने होममेड ‘हेयर लड्डू’ काफी वायरल हो रहे हैं. यह आयुर्वेदिक मिश्रण बालों को अंदर से पोषण देकर मजबूत बनाने का दावा करता है.
बालों को झड़ने से बचाने और पोषण देने के लिए आंवला, अश्वगंधा, भृंगराज और मेथी दाना से बने लड्डू एक आसान घरेलू उपाय हैं. रोजाना सही मात्रा में इसका सेवन बालों को मजबूती दे सकता है, लेकिन अगर हेयर फॉल की समस्या गंभीर है तो घरेलू नुस्खों के साथ डॉक्टरी परामर्श भी बेहद जरूरी है.
यह खास देसी नुस्खा बालों की जड़ों को मजबूत बनाने और स्कैल्प को जरूरी पोषक तत्व देने के लिए तैयार किया जाता है. इसमें आंवला, भृंगराज, मोरिंगा, ब्राह्मी और काले तिल जैसी प्राकृतिक जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल होता है. देसी घी के साथ मिलाकर बनाई गई ये छोटी गोलियां शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने और बालों की सेहत सुधारने में मदद कर सकती हैं.
इसे बनाने के लिए एक बर्तन में 1 चम्मच आंवला पाउडर, 1 चम्मच अश्वगंधा, 1.5 चम्मच भृंगराज, 1 चम्मच ब्राह्मी, 1 चम्मच मेथी पाउडर, 1 चम्मच मोरिंगा पाउडर और 1 चम्मच काले तिल मिलाएं. अब इसमें 1.5 चम्मच देसी घी डालें. इसके बाद जरूरत के अनुसार 5-6 चम्मच गुनगुना पानी धीरे-धीरे मिलाकर नरम आटा गूंध लें. फिर इसकी लगभग 5-5 ग्राम की छोटी-छोटी गोलियां बना लें.
तैयार की गई गोलियों को कांच के बर्तन में रखें, यह 10 दिनों तक खराब नहीं होतीं. रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ 1 गोली लेने की सलाह दी जाती है. हालांकि, यह याद रखें कि बालों की ग्रोथ जीन्स, डाइट और हार्मोन पर भी निर्भर करती है. 7 साल से बड़े बच्चों को इसे देने से पहले या किसी स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
यह भी पढ़ें-Glowing Skin Tips: चमकदार त्वचा के लिए छोड़ दें ये 5 आदतें, आयुर्वेद भी देता है इनसे बचने की सलाह
-भारत एक्सप्रेस
जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…
BHARAT EXPRESS CMD UPENDRRA RAI TO ATTEND JAANTA RAJA: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के…
अयोध्या में दीपोत्सव के खास मौके पर राम की पैड़ी को भव्य रूप दिया जा…
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…
IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…