लाइफस्टाइल

क्या आप भी हैं टैटू के शौकीन? तो बनवाने से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान, वरना हो सकती हैं ये स्वास्थ्य समस्याएं

Tattoo Side Effects: आजकल युवा खुद को कूल दिखाने के लिए टैटू बनवाते हैं. टैटू बनाने का चलन काफी तेजी से भारत में बढ़ता जा रहा है. वहीं, सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आए है, जिसमें लोग अपने पूरे शरीर पर अजीबोगरीब टैटू बनवा कर रील्स बनाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं शरीर पर टैटू बनवाने से आप कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं. कई रिपोर्ट में यहां तक दावा किया गया है कि टैटू बनवाने से एड्स और कैंसर जैसी बीमारी भी हो सकती है, जिसे लेकर युवाओं के जेहन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं टैटू बनवाने से जुड़े स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में.

टैटू बनवाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

वैसे तो टैटू बनवाने से स्वास्थ्य को किसी भी प्रकार का खतरा नहीं होता है, लेकिन यहां पर हमें कुछ बातों का ध्यान रखना होगा कि अगर टैटू बनवाने के लिए सुई का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया जाता है या सुई सेनेटाइज नहीं होती है, तो टैटू बनवाने वाले को कई बीमारियों का जोखिम पैदा हो सकता है. इसलिए टैटू बनवाने से पहले यह ध्यान रखें कि सुई बिल्कुल सेनेटाइज हो.

शरीर में बढ़ सकता है इन्फेक्शन का खतरा

अगर किसी ऐसे व्यक्ति ने टैटू बनवाया है, जिसके खून में कोई समस्या है और उसी सुई का इस्तेमाल आपके लिए भी कर दिया जाता है, तो इससे आपके शरीर में इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है. इसके अलावा अगर टैटू बहुत गहरा बनाया गया था, तो ऐसी स्थिति में चोट का भी खतरा रहता है. टैटू बनाने के बाद एक तरह का जख्म हो जाता है. टैटू बनवाने से पहले आपको यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि कोई भी ऐसा उपकरण इस्तेमाल न किया जाए, जो पहले से इस्तेमाल किया जा चुका हो.

यह भी पढ़ें: कहीं आपका पार्टनर भी तो नहीं कर रहा WhatsApp पर किसी से बात? अब इस ट्रिक से चुटकियों में लगाए पता, यहां जानें कैसे?

क्या टैटू बनवाने से हो सकती है कैंसर जैसी बीमारी?

वहीं, इंटरनेट पर कई ऐसी चीजें प्रकाशित हैं, जिसमें यह दावा किया गया है कि टैटू बनवाने से कैंसर जैसी बीमारी भी हो सकती है. इस संदर्भ में जब डॉक्टर से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. अगर आप टैटू बनवाने के लिए एकदम फ्रेश सुई का इस्तेमाल करते हैं तो निश्चित तौर पर आपको घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है.

कैंसर बहुत ही अलग बीमारी है. टैटू से इन्फेक्शन का खतरा रहता है और कैंसर कोई इंफेक्शन नहीं है. लेकिन अगर किसी को कोई गंभीर बीमारी हो और उन्हें टैटू बनाने के लिए डॉक्टर ने मना किया है, तो उन्हें इन सब चीजों से बचना चाहिए. लेकिन, अगर आपका स्वास्थ्य ठीक है और आप पूरी तरह से ठीक हैं, तो फिर आपको कोई दिक्कत नहीं होगा. आप टैटू बनवा सकते हैं.

एड्स का भी हो सकता है खतरा

इसके साथ ही यह भी दावा किया गया है कि टैटू बनवाने से एड्स भी हो सकता है. इस बारे में डॉ. पासी ने कहा कि फ्रेश सुई से टैटू बनाने से एड्स बिल्कुल भी नहीं होता है. लेकिन, अगर किसी एड्स हुआ हो, और उस पर यूज हुई सुई आप पर भी यूज हो जाती हैं, तो निश्चित तौर पर आपको एड्स का खतरा हो सकता है.

कम उम्र के युवा टैटू से रहें दूर

वहीं, डॉ. बताती हैं कि किसी भी युवा को टैटू बनवाने से बचना चाहिए. आमतौर पर कॉलेज में पढ़ने वाले और कम उम्र के युवाओं को टैटू बनवाना काफी कूल लग सकता है, लेकिन कई ऐसी नौकरियां हैं, जिसमें उस व्यक्ति को नहीं लिया जाता है, जिसके शरीर पर टैटू बना होता है. लिहाजा आप टैटू बनवाने का फैसला बहुत ही सोच-समझकर लें.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

21 minutes ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

55 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

1 hour ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

1 hour ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

2 hours ago