लाइफस्टाइल

डेंगू से ठीक होने के बाद भी हो रही है कमजोरी? तो जल्दी रिकवर होने के लिए अपनाएं ये 4 सुपरफूड्स, मिलेगी ताकत

Dengue Recovery Superfoods: मॉनसून के मौसम में डेंगू एक बार फिर लोगों की चिंता का कारण बन रहा है. मच्छरों के काटने से फैलने वाली यह बीमारी अक्सर बुखार के रूप में शुरू होती है, लेकिन इसका असर सिर्फ तेज तापमान तक सीमित नहीं रहता. कई बार तो डेंगू से ठीक हो जाने के बाद भी मरीज हफ्तों तक थकान, कमजोरी, जोड़ों में दर्द और भूख न लगने जैसी परेशानियों से जूझते रहते हैं. इसका कारण है बीमारी के दौरान शरीर में तेजी से प्लेटलेट्स का गिरना, पोषक तत्वों की भारी कमी और शरीर में पानी की कमी होना.

डाइट में भरपूर खाद्य पदार्थों को करें शामिल

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि डेंगू के बाद रिकवरी सिर्फ आराम से नहीं, बल्कि सही खान-पान के जरिए ही संभव है. अगर मरीज अपनी डाइट में कुछ खास पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करे, तो कमजोरी जल्दी दूर हो सकती है और शरीर फिर से अपनी ऊर्जा पा सकता है. ऐसे में ये चार सुपरफूड्स डेंगू से उबरने के बाद की डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए.

नारियल पानी

डेंगू के दौरान शरीर में तरल पदार्थों की भारी कमी हो जाती है, जिससे थकावट और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. नारियल पानी ऐसे में एक प्राकृतिक इलाज की तरह काम करता है. अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम और सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर को फिर से ऊर्जा देते हैं और हाइड्रेटेड रखते हैं. यह पेट पर हल्का भी होता है, जिससे पाचन से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलती है.

ये भी पढ़ें: बच्चों में अस्थमा अटैक का खोजा गया नया कारण , इलाज के बावजूद क्यों बिगड़ती है हालत? वैज्ञानिकों ने बताए 3 बड़े कारण

पपीता

डेंगू में गिरते प्लेटलेट काउंट को संभालना सबसे जरूरी होता है. पपीते को लंबे समय से एक प्राकृतिक प्लेटलेट बूस्टर माना जाता है. इसमें मौजूद विटामिन ए, सी, और ई इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं, जबकि पैपेन नाम का एंजाइम पाचन में सहायता करता है. खास बात यह है कि पपीता फल के रूप में भी असरदार है और इसके पत्तों का रस भी कई मामलों में फायदेमंद माना गया है.

हरी पत्तेदार सब्जियां

इसके अलावा, पालक, मेथी, सरसों और चुकंदर के पत्ते जैसे पत्तेदार साग आयरन और विटामिन से भरपूर होते हैं. ये शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को फिर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं. एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर ये सब्जियां खून की गुणवत्ता सुधारती हैं और नई कोशिकाओं के निर्माण में भी सहयोग करती हैं.

ड्राई फ्रूट्स

वहीं ड्राई फ्रूट्स भी डेंगू के बाद की कमजोरी को दूर करने के लिए मददगार होते हैं और शरीर को लगातार ऊर्जा देते हैं. बादाम, अखरोट, खजूर और किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं और न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करते हैं.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

3 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

41 minutes ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

1 hour ago

वृषभ राशि वालों की मेहनत लाएगी रंग, ऑफिस में होगी तारीफ; जीवनसाथी से बहस करने से बचें

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में…

1 hour ago