Chia seeds, health benefits, Salvia hispanica, omega-3 fatty acids, protein, fiber, antioxidants, weight loss, diabetes control, cancer prevention, heart health, brain function, bone strength, skin health, daily intake limit.
Health Benefits: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी हो गया है. ऐसे में आपकी डाइट भी वैसी हो होनी चाहिए, जिसमें सभी तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं. एक ऐसा ही बीज है चिया सीड्स. ये बेहद छोटे-छोटे बीज गुणों की खान हैं. इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के सभी अंग को फायदे पहुंचा सकते हैं. चलिए जानते हैं चिया सीड्स के सेवन के क्या-क्या फायदे होते हैं.
चिया बीज का वैज्ञानिक नाम ‘साल्विया हिस्पैनिका’ है. इसके बीज बहुत छोटे, सफेद या काले रंग के होते हैं. इनके बीजों में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स, और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर ‘गुड फैट’ होते हैं, जो हमारे शरीर की कई जरूरतों को पूरा करते हैं.
चिया सीड में मौजूद प्रोटीन हमारे शरीर की मांसपेशियों को बनाए रखने और उनकी मरम्मत करने में मदद करता है. वहीं डायटरी फाइबर पाचन तंत्र को सही रखता है और कब्ज जैसी समस्याओं से बचाता है. इसके अलावा, विटामिन ए, बी1, बी2, और बी3 हमारी आंखों, त्वचा, और नर्वस सिस्टम के लिए अहम होते हैं. इन सबसे अलग ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल और दिमाग की सेहत को बनाए रखता है. ओमेगा-3 फैटी एसिड दिमागी कामकाज को तेज करता है और याददाश्त बेहतर बनाता है.
चिया सीड में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और आयरन जैसे खनिज पदार्थ भी होते हैं. वहीं एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर से हानिकारक फ्री रेडिकल्स को निकालकर हमारी कोशिकाओं की रक्षा करते हैं. अगर आप लंबे समय तक काम करते हैं तो चिया सीड आपके लिए बेहद फायदेमंद हैं. इसमें प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो शरीर को ताकत और ऊर्जा देते हैं.
यह मोटापा कम करने में मददगार होता है. पानी में भीगे हुए चिया सीड को खाने से पेट भरा हुआ महसूस होता है. इससे भूख कम लगती है और वजन नियंत्रित रहता है. चिया सीड त्वचा और बालों के लिए भी अच्छे हैं. चिया बीज में मौजूद विटामिन और मिनरल्स त्वचा को चमकदार बनाते हैं और बालों को मजबूत करते हैं.
इसके अलावा, चिया सीड डायबिटीज नियंत्रण और हड्डियों की मजबूती के लिए भी बेहतर आहार है. इनमें मौजूद कैल्शियम और फास्फोरस हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखते हैं. इसके अलावा, एनआईएच के मुताबिक यह कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव भी करता है. चिया बीज में पाए जाने वाले तत्व शरीर को कैंसर से बचाने में मदद करते हैं, खासकर कोलन कैंसर और छाती के कैंसर से.
अमेरिकी डाइटरी गाइडलाइंस के अनुसार, रोजाना 48 ग्राम से ज्यादा चिया सीड का सेवन नहीं करना चाहिए. इसे ज्यादा खाने से पेट फूलना या अन्य परेशानी हो सकती है. लेकिन यदि इसे संतुलित तरीके से अपने रोज के खाने में शामिल करें, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए वरदान साबित हो सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…
बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…
कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…
राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…
इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…
नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…