लाइफस्टाइल

आलू या शकरकंद! डायबिटीज की थाली में क्या है सुरक्षित? जानिए ब्लड शुगर कंट्रोल करने का सही तरीका

Diabetes Diet Tips: भारत में डायबिटीज यामी मधुमेह अब एक बेहद आम बीमारी बन चुकी है. करोड़ों लोग या तो इस बीमारी से जूझ रहे हैं या फिर उनका ब्लड शुगर लेवल अक्सर कंट्रोल से बाहर रहता है. ऐसे में रोजमर्रा के खानपान को लेकर सबसे बड़ी दुविधा यह रहती है कि थाली में क्या शामिल किया जाए और क्या नहीं. खासतौर पर आलू और शकरकंद जैसी आम और पसंदीदा सब्जियों को लेकर लोगों के मन में कई सवाल होते हैं.

कोई आलू को डायबिटीज का सबसे बड़ा दुश्मन मानता है, तो कोई शकरकंद को चमत्कारी. लेकिन विज्ञान और पोषण के नजरिए से यह समझना जरूरी है कि डायबिटीज में किसी भी चीज को पूरी तरह से छोड़ देना समाधान नहीं है, बल्कि उसे खाने का सही तरीका जानना अहम है.

कैसे बढ़ता है ब्लड शुगर लेवल?

ब्लड शुगर सीधे तौर पर इस बात पर निर्भर करता है कि आपने जो खाना खाया है, वह कितनी जल्दी पचकर ग्लूकोज में बदलता है और खून में घुलता है. पोषण विज्ञान की भाषा में इसे ‘ग्लाइसेमिक इंडेक्स’ कहा जाता है. जिस खाने का जीआई जितना ज्यादा होगा, वह उतनी ही तेजी से शुगर बढ़ाएगा. यही मुख्य वजह है कि जब हम आलू और शकरकंद की तुलना करते हैं, तो उनके ग्लाइसेमिक इंडेक्स और फाइबर की मात्रा को समझना सबसे जरूरी हो जाता है.

दोस्त और दुश्मन के रोल में आलू (Potato In Diabetes Diet)

अक्सर आलू को डायबिटीज के मरीजों के लिए ‘जहर’ मान लिया जाता है, लेकिन असलियत में हर आलू एक जैसा नहीं होता. भारत में आलू की कई किस्में उगाई जाती हैं और शरीर पर इनका असर अलग-अलग होता है. शोध बताते हैं कि सही तरीके से पकाया गया आलू सीमित मात्रा में नुकसानदेह नहीं है.

समस्या तब शुरू होती है जब हम आलू को डीप फ्राई करके (जैसे- फ्रेंच फ्राइज या टिक्की) या बहुत ज्यादा मसालों के साथ खाते हैं. उबले हुए गर्म आलू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई होता है, जो तुरंत शुगर बढ़ा सकता है. लेकिन अगर आलू को उबालकर ठंडा कर लिया जाए, तो उसमें मौजूद स्टार्च ‘रेसिस्टेंट स्टार्च’ (Resistant Starch) में बदल जाता है, जो धीरे-धीरे पचता है और शुगर को अचानक से बढ़ने नहीं देता.

आलू की तुलना में शकरकंद (Sweet Potato In Diabetes Diet)

अब बात अगर शकरकंद की करें, तो इसे अक्सर डायबिटीज के मरीजों के लिए एक सुरक्षित और बेहतर विकल्प माना जाता है. शकरकंद स्वाद में मीठा जरूर होता है, लेकिन शरीर पर इसकी मिठास का असर आलू से बिल्कुल अलग पड़ता है. इसमें फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो शुगर को खून में बहुत धीरे-धीरे रिलीज होने देता है. इसी कारण शकरकंद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स आलू की तुलना में कम होता है.

इसके साथ ही, शकरकंद विटामिन-ए, विटामिन-सी और पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) का बेहतरीन स्रोत है. ये तत्व न सिर्फ शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं, बल्कि इंसुलिन की कार्यक्षमता को भी बेहतर बनाते हैं. आयुर्वेद भी शकरकंद को ऊर्जा का एक संतुलित स्रोत मानता है.

ये भी पढ़ें: पार्टनर के साथ कभी नहीं टूटेगा रिश्ता; आध्यात्मिक गुरु नित्यानंद दास ने बताए खुशहाल वैवाहिक जीवन के 5 महामंत्र

समझदारी और मात्रा बनाएगी सेहत

कुल मिलाकर वैज्ञानिक शोध और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) का यही मानना है कि अगर आपका मुख्य लक्ष्य ब्लड शुगर को काबू में रखना है, तो शकरकंद निश्चित रूप से आलू की तुलना में थोड़ा बेहतर और सुरक्षित विकल्प है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप इसे मनमानी मात्रा में खा सकते हैं. ज्यादा कार्बोहाइड्रेट अंततः शुगर बढ़ाएगा ही. वहीं, आपको आलू को भी अपनी जिंदगी से पूरी तरह निकालने की जरूरत नहीं है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

15 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

30 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

56 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

1 hour ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

2 hours ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

2 hours ago