लाइफस्टाइल

Foods That Should Not Eat In The Morning: सुबह-सुबह खाली पेट न खाएं ये 7 फूड, वरना शरीर का हो सकता है बुरा हाल!

Foods That Should Not Eat In The Morning: हमारे शरीर में एनर्जी के लिए हमें भोजन की जरूरत होती है. भोजन से ही एनर्जी मिलती है. लेकिन भोजन क्या-क्या और कब-कब करना चाहिए यह जानना बेहद महत्वपूर्ण है. कुछ लोग ऐसे होते हैं जो कभी भी कुछ खा लेते हैं. जी हां सुबह खाली पेट कुछ फूड्स का सेवन करने से हमें बचना चाहिए क्योंकि वे पाचन तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं. तो आइए जानते हैं 7 ऐसे फूड जिन्हें सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए.

1. साइट्रस फल (संतरे, नींबू, ग्रेपफ्रूट)

ये फल एसिडिक प्रकृति के होते हैं और पेट में एसिड की मात्रा बढ़ा सकते हैं, जिससे ब्लोटिंग और गैस की समस्या हो सकती है. हालांकि ये फल विटामिन, मिनिरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, लेकिन इन्हें सुबह खाली पेट खाने से बचना चाहिए.

2. कॉफी (Foods That Should Not Eat In The Morning)

कुछ लोग अपने दिन की शुरुआत बिस्तर से उठते ही एक कप कॉफी से करते हैं. लेकिन खाली पेट कॉफी पीना नुकसानदेह है क्योंकि कॉफी पेट में एसिड प्रोडक्शन को बढ़ा देता है, जिससे पाचन समस्याएं हो सकती हैं.

3. मीठी चीजें या पेय

सुबह खाली पेट मीठी चीजें या मीठा ड्रिंक्स का सेवन न करें. इससे पूरा दिन शुगर लेवल बढ़ा रहेगा, जिससे थकान और ऊर्जा की कमी हो सकती है. हमें सुबह पैस्ट्रीज, मीठा अनाज, खीर आदि से बचना चाहिए.

4. कच्ची सब्जी

कच्ची सब्जी या कच्ची सब्जी का जूस पीने से पाचन खराब हो सकता है और पूरे दिन पेट फूला रहेगा और गैस की समस्या बढ़ सकती है. कच्ची सब्जी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन तंत्र पर दबाव डाल सकती है.

यह भी पढ़ें : क्या आपके भी घर में रखे केले सड़ जाते हैं? तो यहां जानिए उन्हें फ्रेश रखने की Tips

5. मसालेदार खाद्य पदार्थ

सुबह-सुबह खाली पेट चिली पाउडर, लहसुन, टमाटर या इससे बनी चटनी खाने से पेट में एसिड रिफ्लेक्स हो सकता है, जिससे आंत की लाइनिंग पर असर पड़ेगा और पेट में दर्द हो सकता है.

6. केला (Foods That Should Not Eat In The Morning)

केला पौष्टिक फल है, लेकिन खाली पेट इसका सेवन न करें. केले में मैग्नीशियम होता है, जो खून में मैग्नीशियम की मात्रा बढ़ा सकता है और खून में मैग्नीशियम और कैल्शियम का संतुलन बिगाड़ सकता है.

7. कार्बोनेटेड पेय

किसी भी तरह का कार्बोनेटेड ड्रिंक खाली पेट न पिएं. यह खुद ही एसिडिक होता है और पेट में एसिड की मात्रा बढ़ा सकता है, जिससे पाचन समस्याएं हो सकती हैं.

Uma Sharma

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

18 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

19 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

29 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago