Tips For Healthy Eyesight: आंखें हमारे शरीर का वो अहम और संवेदनशील हिस्सा हैं, जिसके बिना जिंदगी की राह बेहद मुश्किल है. इन आंखों की मदद से हम दुनिया देखते हैं, रंगों की पहचान करते हैं और दुनिया की खूबसूरती को महसूस करते हैं. कुछ आसान से ऐसे घरेलू टिप्स हैं जिन्हें अपनाकर आंखों की उम्र बढ़ाई जा सकती है.
आजकल मोबाइल फोन हो या लैपटॉप इस पर लोगों का काफी समय बीत रहा है. दफ्तर के साथ ही घर पर भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर निर्भरता बढ़ती जा रही है. इसका खामियाजा आंखों को उठाना पड़ता है. लाइफस्टाइल के साथ बहुत ज्यादा स्क्रीन देखने से आंखों में जलन, पानी आना, रोशनी कमजोर होने के साथ ही धुंधला दिखने जैसी समस्याएं भी देखने को मिलती हैं.
बढ़ते स्क्रीन टाइम और बदलती जीवनशैली के दौर में ये टिप्स हर किसी के लिए उपयोगी हैं. इससे आंखों की सेहत एकदम फिट रहेगी और दिक्कतें भी दूर होंगी. सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मूगदर रानाडे आंखों से संबंधित उन टिप्स का उल्लेख करती नजर आईं, जो बेहद जरूरी हैं.
ये भी पढ़ें: क्यों होती है सनडे की छुट्टी?…क्या है इसकी कहानी?
उन्होंने बताया, “स्वस्थ शरीर हो तभी आंखें भी स्वस्थ रह सकती हैं. इसके लिए अपनी डाइट में कई रंगों के फल, सब्जियां और अनाज शामिल करें। ये रंग रेटिना को पोषण देते हैं, जो आंखों का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। गाजर, आम, शकरकंद और हरी सब्जियां जैसे खाद्य पदार्थ विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो आंखों की रोशनी के लिए अच्छा है।”
आज के समय में काफी छोटी उम्र से ही बच्चों को चश्मा लग जा रहा है. कम लोग ही जानते हैं कि प्राकृतिक रोशनी और शारीरिक गतिविधियां आंखों के लिए फायदेमंद हैं.
उन्होंने बताया, “बच्चों को खेलकूद और बाहरी गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करें. अगर आप घर पर हैं, तो हर आधे घंटे में खिड़की से दूर तक देखें, ताकि आंखों को आराम मिले. इसके साथ ही अगर आपको चश्मा पहनने की सलाह दी गई है, तो इसे नियमित रूप से पहनें. चश्मे को साफ रखने के लिए लिक्विड साबुन या थोड़े से साबुन का इस्तेमाल करें. इससे लेंस साफ और दृष्टि स्पष्ट रहेगी.”
-भारत एक्सप्रेस
Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…
UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…
Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत…
मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…
UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…
BIGGEST DEFENCE DEAL IN INDIAN HISTORY: भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने…