लाइफस्टाइल

गर्मी में फ्रिज ने ठंडी हवा देना बंद कर दिया? टेक्नीशियन को बुलाने से पहले आजमाएं ये 5 आसान उपाय…बच जाएंगे पैसे

Fridge Repair Tips:  गर्मियों की तपती धूप में फ्रिज हर घर की अहम जरूरत बन चुका है. बिना फ्रिज के खाना और ड्रिंक्स ताज़ा रखना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में अगर अचानक फ्रिज ठंडक देना बंद कर दे, तो परेशानी बढ़ जाती है. हालांकि घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कई बार यह समस्या मामूली कारणों से होती है, जिन्हें आप खुद ही ठीक कर सकते हैं — बिना किसी टेक्नीशियन की मदद के.

यहां हम आपको ऐसे 5 आसान और कारगर टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप फ्रिज की कूलिंग दोबारा शुरू कर सकते हैं. इन्हें आजमाने से पहले टेक्नीशियन को बुलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आपकी जेब भी बचेगी.

1. फ्रिज को डिफ्रॉस्ट करें या 24 घंटे के लिए बंद कर दें

अगर आपका फ्रिज ठंडा करना बंद कर दे, तो सबसे पहला कदम है उसे डिफ्रॉस्ट करना. कई बार फ्रीजर में ज़्यादा बर्फ जमने से एयर फ्लो बाधित हो जाता है या गैस पाइप चोक हो जाती है. अगर आपका फ्रिज ऑटोमैटिक डिफ्रॉस्ट नहीं करता, तो उसे 24 घंटे के लिए बंद कर दें और दरवाजा खुला छोड़ दें. इससे अंदर की बर्फ पिघल जाएगी और फ्रिज दोबारा सही काम करने लग सकता है.

2. बिजली कनेक्शन की जांच जरूर करें

कूलिंग न होने की एक आम वजह बिजली की सप्लाई में गड़बड़ी हो सकती है. सबसे पहले चेक करें कि प्लग ठीक से सॉकेट में लगा है या नहीं. कभी-कभी ढीला प्लग या खराब सॉकेट पावर रुकावट पैदा कर सकते हैं. यदि आप स्टेबलाइजर का इस्तेमाल करते हैं, तो उसे भी बायपास कर एक बार डायरेक्ट पावर देकर देखें. इससे यह तय हो जाएगा कि दिक्कत फ्रिज में है या बिजली सप्लाई में.

3. थर्मोस्टेट की सेटिंग्स जांचें

फ्रिज का तापमान नियंत्रित करने वाला हिस्सा थर्मोस्टेट होता है. यदि गलती से इसे बहुत कम तापमान या ‘ऑफ’ पर सेट कर दिया गया हो, तो कूलिंग रुक सकती है. थर्मोस्टेट को मिड या हाई सेटिंग पर रखें और कुछ घंटे इंतजार करें. नए फ्रिज में यह सेटिंग डिजिटल होती है, जबकि पुराने फ्रिज में डायल के जरिए की जाती है. सही तापमान पर सेट करना जरूरी है.

4. डोर गैस्केट (दरवाज़े की रबर) को साफ करें

अगर फ्रिज का दरवाज़ा सही से बंद नहीं हो रहा, तो ठंडी हवा बाहर निकल सकती है. इसकी वजह अक्सर गंदा या ढीला हो चुका डोर गैस्केट होता है. इसे साफ करने के लिए एक नम कपड़े या ब्रश की मदद लें. यदि रबर बहुत ढीली हो गई हो, तो इसे बदलना पड़ सकता है. आप पेपर टेस्ट करके भी जांच सकते हैं — अगर कागज दरवाज़े में से आसानी से निकल आता है, तो गैस्केट कमजोर हो चुका है.

5. कंडेंसर कॉइल्स की सफाई करें

फ्रिज के पीछे लगे ब्लैक कॉइल्स, जिन्हें कंडेंसर कॉइल कहा जाता है, समय-समय पर सफाई की मांग करते हैं. इन पर जमी धूल गर्मी को बाहर निकलने से रोकती है, जिससे कूलिंग प्रभावित होती है. फ्रिज को बंद करके, सूखे ब्रश या वैक्यूम क्लीनर से इनकी सफाई करें. साल में दो बार इनकी सफाई करना जरूरी है ताकि फ्रिज सही ढंग से काम करता रहे.

ये भी पढ़ें: गर्मियों में सेहत के लिए वरदान है ‘सत्तू’ का सेवन, वेट लॉस से डायबिटीज तक देता हैं फायदे

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago