लाइफस्टाइल

Glowing Skin Tips: चमकदार त्वचा के लिए छोड़ दें ये 5 आदतें, आयुर्वेद भी देता है इनसे बचने की सलाह

Glowing Skin Tips: चमकदार त्वचा के लिए इन 5 आदतों से बनाएं दूरी, आयुर्वेद भी आजमाते हैं. लेकिन सिर्फ बाहर से त्वचा की देखभाल करना ही काफी नहीं है. आयुर्वेद में त्वचा की सेहत को खानपान, पाचन, नींद, मौसम और दिनचर्या से भी जोड़कर देखा जाता है. ऐसे में कुछ ऐसी आदतें हैं, जिन्हें छोड़ देता है सलाह हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा नैचुरली ग्लो करे और इसके लिए लोग महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स से लेकर तरह-तरह के घरेलू नुस्खे तक आजमाते हैं. लेकिन सिर्फ बाहर से त्वचा की देखभाल करना ही काफी नहीं है. आयुर्वेद में त्वचा की सेहत को खानपान, पाचन, नींद, मौसम और दिनचर्या से भी जोड़कर देखा जाता है. ऐसे में कुछ ऐसी आदतें हैं, जिन्हें छोड़ना त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है.

1. बहुत गर्म पानी से चेहरा धोने से बचें

सर्दियों में गर्म पानी से चेहरा धोना आरामदायक लगता है, लेकिन बहुत गर्म पानी त्वचा की प्राकृतिक नमी और नेचुरल ऑयल को हटा सकता है. इससे त्वचा रूखी, खिंची हुई और संवेदनशील महसूस हो सकती है. बार-बार गर्म पानी का इस्तेमाल स्किन बैरियर को भी प्रभावित कर सकता है. इसलिए चेहरे को सामान्य या हल्के गुनगुने पानी से धोना बेहतर है. चेहरा धोने के बाद तौलिए से रगड़ने के बजाय हल्के हाथों से सुखाएं और त्वचा थोड़ी नम हो तभी मॉश्चराइजर लगाएं. खासकर ड्राई या सेंसिटिव स्किन वालों को बहुत गर्म पानी से बचना चाहिए.

2. हर मौसम में एक जैसा स्किनकेयर रूटीन न रखें

मौसम बदलने के साथ त्वचा की जरूरतें भी बदलती हैं. गर्मी और उमस में त्वचा अधिक ऑयली हो सकती है, जबकि सर्दियों में ड्राईनेस बढ़ जाती है. ऐसे में पूरे साल एक ही क्लेंजर, मॉश्चराइजर या अन्य प्रोडक्ट इस्तेमाल करना हर किसी के लिए सही नहीं हो सकता. आयुर्वेद में भी ऋतुचर्या यानी मौसम के अनुसार दिनचर्या अपनाने पर जोर दिया जाता है. इसलिए मौसम और अपनी त्वचा की जरूरत को समझकर स्किनकेयर रूटीन में बदलाव करना बेहतर है.

3. जरूरत से ज्यादा पानी पीने से नहीं मिलेगा एक्स्ट्रा ग्लो

सुबह उठकर पानी पीना अच्छी आदत हो सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि जरूरत से ज्यादा पानी एक साथ पी लिया जाए. शरीर को कितने पानी की जरूरत है, यह प्यास, मौसम, शारीरिक गतिविधि और स्वास्थ्य जैसी चीजों पर निर्भर करता है. एक साथ कई गिलास पानी पीने के बजाय दिनभर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी लेते रहना बेहतर है. हाइड्रेशन के लिए मौसमी फल और सब्जियों को भी डाइट में शामिल किया जा सकता है.

4. सुबह उठते ही साबुन या फेसवॉश जरूरी नहीं

हर सुबह उठते ही साबुन या फेसवॉश से चेहरा साफ करना जरूरी नहीं है. अगर आपकी त्वचा सामान्य या ड्राई है, तो कई बार केवल पानी से चेहरा धोना पर्याप्त हो सकता है. वहीं, बहुत ऑयली स्किन होने पर माइल्ड क्लेंजर का इस्तेमाल किया जा सकता है. चेहरे पर सामान्य साबुन लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह चेहरे की त्वचा को रूखा कर सकता है. चेहरा साफ करने के बाद मॉश्चराइजर और दिन में सनस्क्रीन लगाना भी स्किनकेयर का अहम हिस्सा है.

यह भी पढ़ें: महीने के पहले ही दिन महंगाई का झटका! ATF और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट्स

5. सिर्फ क्रीम और सीरम पर निर्भर न रहें

ग्लोइंग स्किन के लिए केवल महंगे प्रोडक्ट्स खरीदना ही समाधान नहीं है. त्वचा की सेहत पर डाइट, नींद, हाइड्रेशन, तनाव और रोजमर्रा की आदतों का भी असर पड़ता है. डाइट में पर्याप्त प्रोटीन, मौसमी फल, हरी सब्जियां, दालें, बीज, मेवे और साबुत अनाज शामिल किए जा सकते हैं. वहीं, बहुत ज्यादा चीनी और तेल वाले भोजन से बचना और पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है.

कब डॉक्टर से सलाह लें?

अगर त्वचा पर लगातार मुंहासे, खुजली, लालिमा, अचानक पिग्मेंटेशन या लंबे समय तक रूखापन बना रहता है, तो केवल घरेलू नुस्खों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए. ऐसी स्थिति में त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

IRCTC ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी का आरोप, दिल्ली HC ने रेल मंत्रालय से मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी PIL…

3 minutes ago

‘मंदिर में सो रहे साधुओं को मारकर वहीं फूंका!’ यूपी के शाहजहांपुर में खूनी कत्लेआम से क्यों मची सनसनी?

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक…

20 minutes ago

बैंक की ये FD स्कीम कर सकती है कमाल, सीनियर सिटीजन को 1 साल में मिलेगा इतना रिटर्न

Senior Citizen FD: सीनियर सिटीजन के लिए कुछ बैंक 1 साल की FD पर 7.2%…

21 minutes ago

किताबें बेचकर पूरी की पढ़ाई, परिवार ने भी किया विरोध; अब बिहार की बेटी ने UPSC क्रैक कर रचा इतिहास

परिवार के विरोध और लगातार चार असफलताओं का सामना करने के बाद बिहार की प्रिया…

25 minutes ago

फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर में मौत पर भारी बवाल! हाथ-पैर बांधकर पिटाई का आरोप, धरने पर बैठे परिजन

UP News: फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने आए मानसिक रूप से परेशान…

34 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया नीतिशतकम् का पावरफुल श्लोक: बताया ‘अमृत’ मिलने तक क्यों नहीं रुके देवता

PM Modi Niti Shatakam Shlok: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भर्तृहरि के नीतिशतकम् का श्लोक साझा…

55 minutes ago