लाइफस्टाइल

Mother’s Day 2025: मदर्स डे के मौके पर इन स्पेशल मैसेज और शायरी के साथ मां के लिए लगाएं ये स्टेटस

Mother’s Day 2025: हर बच्चे के जीवन में उसकी मां अद्वितीय स्थान रखती है. मां से ज्यादा हमें कोई प्यार नहीं कर सकता है. यूं तो हर दिन मां को समर्पित है, लेकिन उनके निःस्वार्थ प्यार का धन्यवाद करने के लिए मदर्स डे (Mothers Day 2025) मनाया जाता है. ऐसे में अगर आप अपनी मां के इस दिन को खास बनाना चाहते हैं, तो हम आपके लिए कुछ ऐसे संदेश लेकर आए हैं, जो मां के दिल को छू लेंगे.

मदर्स डे पर अपनी मां को भेजें ये संदेश (Mother’s Day 2025)

सारे जहां में नहीं मिलता बेशुमार इतना, सुकून मिलता है
मां के प्यार में जितना, बेहद मीठा कोमल होता है,
मां के प्यार से ज्यादा कुछ नहीं अनमोल होता है.
Happy Mother’s Day

हर रिश्ते में मिलावट देखी,
कच्चे रंगों की सजावट देखी,
लेकिन सालों साल देखा है मां को,
उसके चेहरे पर ना कभी थकावट देखी,
ना ममता में कभी मिलावट देखी!
Happy Mother’s Day

मेरी छोटी से छोटी खुशी के लिए
तुमने बहुत कुछ हारा है.
हुआ जब भी दर्द कोई मुझे
मां, मैंने बस तुझको पुकारा है.
Happy Mother’s Day

मां की एक दुआ जिन्दगी बना देगी,
खुद रोएगी मगर तुम्हें हंसा देगी,
कभी भूल के भी ना ‘मां’ को रूलाना,
एक छोटी सी गलती पूरा अर्श हिला देगी.
Happy Mother’s Day

रब ने मां को यह आजमत कमाल दी
उसकी दुआ पर हर मुसीबत भी टाल दी,
मां के प्यार की कुछ इस तरह मिसाल दी
कि जन्नत उठाकर माँ के कदमों में डाल दी!
Happy Mother’s Day

तेरे ही आंचल में निकला बचपन
तुझसे ही तो जुड़ी हर धड़कन
कहने को तो मां सब कहते पर
मेरे लिए तू है भगवान!
Happy Mother’s Day

मां से रिश्ता ऐसा होता है खास
वह दूर हो तो भी होती है पास
उसे है हमारे हर दुख की खबर
उसी के साए में गुजरे सारी उम्र!
Happy Mother’s Day

रूह के रिश्तों की यह गहराइयां तो देखिए
चोट लगती है हमें और चिल्लाती है मां,
हम खुशियों में मां को भले ही भूल जाएं
जब मुसीबत आ जाए तो याद आती है मां!
Happy Mother’s Day

मुझे इतनी ‘फुर्सत’ कहां कि मैं तकदीर
का लिखा देखूं, बस अपनी मां की
मुस्कुराहट देख कर समझ जाता हूं
कि मेरी तकदीर बुलंद है!
Happy Mother’s Day

हजारों फूल चाहिए एक माला के लिए
हजारों बूंद चाहिए समुद्र के लिए
पर मां अकेली काफी है
बच्चों के जीवन को स्वर्ग बनाने के लिए.
Happy Mother’s Day

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

वोटर की जाति-धर्म पर तंज कसने पर घिरे CEO यूपी, बवाल के बाद मांगी माफी

यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…

2 minutes ago

एक नारा और बदल गई दुनिया, जानिए कैसे हर घर का हिस्सा बनी सिलाई मशीन

सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…

8 minutes ago

वेलिंगटन में अभिषेक का तूफान: 35 गेंदों में शतक, विराट को पीछे छोड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…

20 minutes ago

Jio IPO की लिस्टिंग पर सबकी नजर: पहले दिन खरीदें या करें इंतजार? एक्सपर्ट्स ने दी अहम सलाह

Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…

26 minutes ago

क्या E20 का विरोध था एक ‘पेड-कैंपेन’? नितिन गडकरी ने किया दावा

E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…

27 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: पटना सीट पर JDU के नीरज कुमार आगे, मतगणना केंद्र के बाहर हंगामे से बढ़ा सियासी तापमान

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है. मतगणना…

34 minutes ago