लाइफस्टाइल

Home Vastu Tips: घर के इन कोनों को रखें साफ, पैसा खुद बा खुद आएगा आपके पास

Home Vastu Tips: दिनभर की भागदौड भरी दिनचर्या के बाद जब घर पहुंचे तभी सुकून मिलता है. घर अच्छे ढंग से सजा हो सुन्दर हो तो घर में शांति महसूस होती है और अच्छा भी लगता है. घर को सजाने के लिए लोग हजारों रुपए खर्च कर देते है. अगर घर में चीजें वास्तु के हिसाब से ना हो तो खूब सजाने के बाद में भी घर में शांति नहीं महसूस होती है और बिना वजह झगड़ा होता है. आपकों बता दें कि घर के कोनों का वास्तु शास्त्र में विशेष महत्व बताया गया है. आज हम आपको घर के कोनों से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स के बारे में बताएंगे. अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में सुख-समृद्धि का वास हो, तो इन 5 जगहों पर उजाला रखना कभी न भूलें.

1. घर का मुख्य द्वार

घर का मुख्य द्वार हमेशा साफ सुंदर और सजा हुआ होना चाहिए. वास्तु और वेद-पुराणों के अनुसार के माने तो घर का मुख्य द्वार वह हिस्सा होता है जहां से घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है घर में सुख- समृद्धि आती है. घर के मुख्य द्वार पर शाम के समय कभी भी अंधेरा नहीं रखना चाहिए. घर आती हुई लक्ष्मी रुष्ट हो जाती है.

2. पूजा का स्थान

घर में मंदिर चाहें छोटा रखे या फिर बड़ा लेकिन मंदिर हमेशा साफ- सुथरा होना चाहिए. हो सके को मंदिर में घी या तेल का दीया हमेशा जलाना चाहिए. अगर दीया जलाना संभव नहीं है तो बल्ब जलाए. पूजा घर का अंधेरा मन में निराशा और अशांति पैदा करता है.

3. रसोई घर

रसोई घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है. क्योंकि यहीं से हमारी दिनचर्या शुरू होती है. किचन हमेशा साफ- सुथरा और व्यवस्थित होना चाहिए. रात में किचन में हल्का उजाला रखें, ताकि वहां सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे.

यह भी पढ़ें: अगर आप भी रखते हैं अलमारी के ऊपर ये चीजें तो तुरंत हटा लें! वरना हो जाएंगे परेशान

4. घर की सीढ़ियां

घर की सीढ़ियों पर अंधेरा वास्तु दोष बढ़ाता है. जिसकी वजह से आपके जीवन में संघर्ष और करियर में रुकावट आ सकती है. सीढ़ियों की लाइट हमेशा चालू रखें. जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो. सीढ़ियों के नीचे कभी भी कूड़ा- करकट ना रखे.

5. घर का बाथरूम

घर का बाथरूम साफ- सुथरा होना चाहिए, साफ सफाई के बाथरुम को हमेशा सूखा रखें. अक्सर लोग बाथरूम की लाइट जलाकर रखें. अंधेरा होने से घर में राहु-केतु का प्रभाव बढ़ जाता है.

  • भारत एक्सप्रेस
Swati Pandey

Recent Posts

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

2 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

15 minutes ago

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

42 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

48 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

1 hour ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

1 hour ago