कदम्ब का फल खाने के फायदे
Kadamba fruit benefits: आपने कई तहर के फल खाए और देखे होंगे लेकिन एक ऐसा फल है जिसे आप शायद बहुत कम ही खाते हो या कहीं देखा हो. पोषण के मुकाबले में ये कई फलों को फेल कर सकता है. यह छोटा सा गेंद जैसा फल कोई और नहीं बल्कि कदंब है जिसका रंग पीला-नारंगी सा होता है और इसके ऊपर सफेद रंग के छोटे फूल से निकले होते हैं. यह फल खाने में तो स्वादिष्ट होते ही हैं, इसमें कई औषधीय गुण भी होते हैं. इसे आयुर्वेद में वरदान माना जाता है. यह पीले रंग का फल न केवल स्वाद में अच्छा होता है, बल्कि इसमें कई पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कदंब में मौजूद पोषक तत्वों और इसके फायदों के बारे में.
आयुर्वेद में कदंब के पत्तियां, फलों और फूलों का इस्तेमाल औषधि तैयार करने के लिए किया जाता है. इस फल में विभिन्न प्रकार के विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो मधुमेह (डायबिटीज) को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं. आइए, जानते हैं कि कदंब के फल खाने से किन-किन बीमारियों को दूर करने में मदद मिल सकती है.
कदंब का फल एनीमिया (खून की कमी) को दूर करने में मदद करता है. इसमें मौजूद विटामिन सी और आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाते हैं, जिससे खून की कमी की समस्या दूर होती है.
स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए कदंब का फल बहुत फायदेमंद है. यह फल किसी औषधि से कम नहीं हैं. यह फल ब्रेस्ट मिल्क की मात्रा बढ़ाने में मदद कर करता है, जिससे स्तनपान कराने वाली माताओं को फायदा हो सकता है.
ये भी पढ़ें: Oily Food Side Effect: ज्यादा ऑयली फूड खाया तो हो सकती है भूलने की बीमारी, रिसर्च में बड़ा खुलासा!
कदंब के फल में कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट की मौजूदगी डायबिटीज (ब्लड शुगर) के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होती है. इसमें मौजूद गुण रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. यदि आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको नियमित रूप से कदंब का फल खाना चाहिए.
कदंब का फल पुरुषों के लिए भी फायदेमंद है. यह फल पुरुषों में स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद कर सकता है. इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर की स्टैमिना को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे पुरुषों की फर्टिलिटी और एनर्जी लेवल में सुधार हो सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…
कमजोर वैश्विक संकेतों और मुनाफा वसूली के चलते आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट…
FD Maturity Rules: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) मैच्योर होने के बाद अगर आप लंबे समय तक…
Piyush Goyal Berlin Speech: जर्मनी के बर्लिन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कार्बन उत्सर्जन…
IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के 226 रन के लक्ष्य को हासिल कर जीत…
Bihar STET 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 4 नवंबर को होने वाली STET…