दुनिया

बड़ी खबर! डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को किया बेइज्जत! पाकिस्तानी राजदूत को अमेरिका में नहीं मिली एंट्री, किया गया डिपोर्ट

Pak Envoy Denied Entry: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं. इसी बीच ट्रंप के एक फैसले से पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती हो गई. तुर्कमेनिस्तान में पाकिस्तान के राजदूत को अमेरिका में एंट्री नहीं दी गई. इतना ही नहीं, अमेरिकी इमिग्रेशन प्रशासन ने उन्हें तत्काल डिपोर्ट भी कर दिया.

इमिग्रेशन पर आपत्ति जताने पर एक्शन

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि पाकिस्तान के तुर्केमेनिस्तान में राजदूत केके अहसान वगान को अमेरिका से डिपोर्ट किया गया है. उन्होंने इमिग्रेशन पर आपत्ति जताई थी.

लॉस एजेंलिस जा रहे थे केके वगान

बता दें कि राजदूत केके अहसान वगान के पास वैध अमेरिकी वीजा के साथ ही सभी जरूरी कागजात थे, वह एक निजी यात्रा पर लॉस एंजेलिस जा रहे थे, लेकिन बीच में ही अमेरिकी इमिग्रेशन प्रशासन ने उन्हें रोक दिया. इमिग्रेशन प्रशासन ने उन्हें तत्काल डिपोर्ट भी कर दिया.

यह भी पढ़ें- भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को PAK में कैद कराने वाला मुफ्ती शाह मीर मार डाला गया, किसने दागीं गोलियां?

पाकिस्तान ने दिए जांच के आदेश

हालांकि अमेरिका के इस कदम से डिप्लोमैटिक प्रोटोकॉल पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए केके अहसान वगान को पाकिस्तान सरकार इस्लामाबाद वापस बुला सकती है. वहीं पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने लॉस एंजेलिस में स्थित पाकिस्तानी कॉन्सुलेट से इस मामले की जांच करने को कहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

54 minutes ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

55 minutes ago