लाइफस्टाइल

Hair Care Tips: अगर आप भी बालों के टूटने या झड़ने से हैं परेशान, तो घर पर आजमाएं ये देसी नुस्खा, तुरंत रुकेगा हेयर फॉल

Hair Care Tips: आज के समय में ज्यादात्तर लोग टूटते या झड़ते बालों से परेशान रहते हैं. लोग कितनी भी केयर कर लें पर इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल रहा है. इसे रोकने के लिए आमतौर पर सब केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, जो कि और हानिकारक हो सकता है. डॉक्टर के अनुसार ये समस्या न्यूट्रिशंस की कमी और अनहेल्दी लाइफस्टाइल से भी होती है. अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं तो उससे छुटकारा पाने के लिए हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिससे आपको किसी भी केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

बालों को टूटने या गिरने से बचाने के उपाय

प्याज का जूस

आपनें देखा होगा कि प्याज का यूज बालों के लिए बनाए जाने वाले प्रोडक्ट में भी किया जाता है. आपको बता दें कि प्याज ना सिर्फ खाने के काम आती है, बल्कि यह बालों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होती है. तो आज हम इस प्याज से ही जुड़ा एक देसी नुस्खा लाए हैं, जो आपके गिरते, टूटते और झड़ते बालों को रोकने में मदद करेगा. इसके लिए प्याज का जूस निकाल लें और एक कॉटन की मदद से अपने बाल की जड़ों पर लगाएं.

बाल साफ रखें

अगर आपके बाल गंदे रहते हैं, तो आपको ये समस्या झेलनी पड़ती है. गंदे बालों में डैंड्रफ और स्कैल्प में खुजली होती है, जो बाल गिरने की सबसे अहम वजह है. इसलिए हफ्ते में दो बार अपने बालों में शैम्पू करें. इससे आपके बाल हेल्दी और खूबसूरत लगेंगे.

गर्म पानी का इस्तेमाल न करें

गर्म पानी बालों को ड्राई बना देता है जिससे बालों में मौजूद नैचुरल ऑयल निकल जाता है. इसलिए बालों को धोने के लिए अपने बॉडी टेंपरेचर से थोड़ा सा अधिक गर्म पानी का इस्तेमाल करें. अधिक गर्म पानी के इस्तेमाल के कारण भी बाल गिरने लगते हैं.

शहद लगाएं

अगर आपको शाइनी और हेल्दी बाल चाहिए तो शहद का इस्तेमाल करें. अपने हेयर कंडिशनर में 2-3 चम्मच शहद डालें और इसे गीले बालों पर 30 मिनट तक लगाकर छोड़ दें. इसके बाद बालों को एक बार अच्छी तरह से धो लें. यह आपके बालों को बेहतरीन चमक और हेल्दी बनाने में मदद करेगा.

हेयर फॉल की समस्या की वजह

अनहेल्दी लाइफस्टाइल और पॉल्यूशन के कारण सबसे ज्यादा नुकसान हमारे बालों को हो रहा है. इस समस्या से बचने के लिए कई बार हम बार केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकता है. ज्यादा हेयर स्टाइलिंग करने से भी हमें ये समस्या हो सकती है. ऐसे में अगर आप इन देसी टिप्स का इस्तेमाल करते हैं तो बालों को किसी तरह के साइड इफेक्ट्स नहीं होंगे और गिरते झड़ते बालों से छुटकारा भी मिल सकता है. इसके अलावा अपनी डेली लाइफ में हेल्दी डाइट को भी जरूर फॉलो करें.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

22 seconds ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

14 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

30 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

34 minutes ago

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

39 minutes ago