Rishi Kapoor Birth Anniversary: बॉलीवुड में रोमांस का नाम लेते ही शाहरुख खान का चेहरा सामने आता है लेकिन जिस फिल्म से शाहरुख ने अपने करियर की शुरुआत की थी, उसी फिल्म में लीड रोल निभाने वाले ऋषि कपूर को असली रोमांस का बादशाह कहा जाता है. 4 सितंबर 1952 को जन्मे ऋषि कपूर की इस साल 72वीं बर्थ एनिवर्सरी मनाई जा रही है. उन्होंने 2020 में दुनिया को अलविदा कहा लेकिन उनकी फिल्में आज भी लोगों के दिलों में ज़िंदा हैं.
ऋषि कपूर ने 1970 में फिल्म मेरा नाम जोकर से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरुआत की लेकिन बतौर हीरो उनकी पहली फिल्म बॉबी (1973) थी जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया ने भी डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने कई रोमांटिक फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत लिया.
पद्मिनी कोल्हापुरी के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया.
पुनर्जन्म पर आधारित इस फिल्म में ऋषि कपूर का अभिनय और संगीत आज भी याद किया जाता है.
इस फिल्म से शाहरुख खान ने डेब्यू किया था, लेकिन ऋषि कपूर की मौजूदगी ने फिल्म को खास बना दिया.
श्रीदेवी के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री ने फिल्म को सुपरहिट बना दिया.
जूही चावला के साथ उनकी जोड़ी ने इस रोमांटिक-कॉमेडी को हिट बना दिया.
इसे भी पढ़ें-Love In Vietnam Movie ने रचा इतिहास, भारत में रिलीज से पहले ही China में मिलीं 10,000 स्क्रीन्स
ऋषि कपूर ने अपने चार दशक लंबे करियर में रोमांस को नए मायने दिए. उनकी फिल्मों की खास बात थी सादगी, भावनात्मक गहराई और दिल छू लेने वाला अभिनय. आज उनकी जयंती पर उन्हें याद करना सिर्फ एक श्रद्धांजलि नहीं बल्कि उस दौर को सलाम करना है जब रोमांस पर्दे पर जिया जाता था.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…
बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…