Jungle Jalebi health benefits
Jungle Jalebi health benefits: प्रकृति ने हमें अनेक ऐसे पेड़-पौधे दिए हैं जो स्वाद और स्वास्थ्य दोनों का खजाना हैं. जंगल जलेबी भी उन्हीं में से एक है. इसे कई जगहों पर विलायती इमली या मनीला इमली भी कहा जाता है. इसका स्वाद हल्का मीठा और खट्टा होता है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है.
जंगल जलेबी का वैज्ञानिक नाम पिथेसेलोबियम डुल्से है. इसके पेड़ लगभग 15 से 20 मीटर तक ऊंचे हो सकते हैं और विभिन्न प्रकार की जलवायु परिस्थितियों में आसानी से विकसित हो जाते हैं. यही कारण है कि यह भारत के कई हिस्सों में देखने को मिलता है.
इस पेड़ की सबसे बड़ी पहचान इसकी घुमावदार फलियां हैं, जो बिल्कुल जलेबी जैसी दिखाई देती हैं. जब फलियां पक जाती हैं तो उनका रंग बदल जाता है और उनके भीतर सफेद या गुलाबी रंग का मीठा-खट्टा गूदा निकलता है. यही हिस्सा खाने योग्य होता है. जंगल जलेबी केवल स्वाद में ही खास नहीं है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है. इसके फलों में विटामिन सी सहित कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं. इसके नियमित सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है और स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है.
यह भी पढ़ें: कमरे में लगाएं ये 5 पौधे, बढ़ेगी सुंदरता और वास्तु दोष से मिलेगी राहत
ग्रामीण क्षेत्रों में लोग इसके फलों को सीधे कच्चा खाते हैं. इसके अलावा इससे स्वादिष्ट चटनी भी बनाई जाती है, जो खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है. कई जगहों पर इसे पारंपरिक व्यंजनों में भी शामिल किया जाता है. आज के समय में जब लोग महंगे और प्रोसेस्ड फूड की ओर बढ़ रहे हैं, ऐसे में जंगल जलेबी जैसे प्राकृतिक फल एक अच्छा विकल्प है. यह स्वाद के साथ आपके सेहत का भी ख्याल रखती है.पर्यावरण की दृष्टि से भी जंगल जलेबी का पेड़ महत्वपूर्ण माना जाता है. यह कम पानी में भी अच्छी तरह बढ़ता है और मिट्टी के संरक्षण में मदद करता है.
भारत एक्सप्रेस
मोदी सरकार का युवाओं के लिए बड़ा तोहफा आया है! कैबिनेट ने क्रेडिट गारंटी फंड…
PM Modi Bihar Visit: पीएम नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली जिले के…
मोदी सरकार का बड़ा फैसला आया है. उनकी कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 5…
Yuge Yugeen Bharat Museum Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली…
Fertilizer Subsidy 2026: केंद्र सरकार ने रबी सीजन 2026-27 के लिए फॉस्फेटिक और पोटाश (P&K)…
Train Viral Video: भारतीय रेलवे के थर्ड AC कोच में एक परिवार ने मिडिल बर्थ…