लाइफस्टाइल

मौसमी बुखार और सर्दी को चुटकियों में ठीक करता है कलौंजी, इम्यून सिस्टम को रखता है मजबूत

Health Benefits Of Kalonji: वैसे तो सर्दियों का मौसम खत्म हो गया है और अब गर्मी आ गई है इस मौसम में खांसी सर्दी होना आम है. कुछ लोगों की इम्यूनिटी इतनी कमजोर होती है कि तापमान गिरते ही उन्हें सर्दी जुकाम सताने लगती है. कई बार तो दवा लेने के बाद भी राहत नहीं मिलती है. ऐसे में कलौंजी एक प्राचीन औषधीय पौधा है, जिसका उपयोग भारतीय आयुर्वेद और अन्य पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में सदियों से किया जा रहा है. इसके बीज में कई पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं. शोधों के अनुसार, कलौंजी के सेवन से विभिन्न शारीरिक समस्याओं का समाधान किया जा सकता है. ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं इसके फायदों के बारे में.

इम्यून सिस्टम को रखता है मजबूत

एक शोध के अनुसार, कलौंजी में थाइमोक्विनोन नामक सक्रिय तत्व पाया जाता है, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को सशक्त बनाता है. शोध के मुताबिक, यह तत्व शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे मौसमी बुखार, खांसी, और सर्दी जैसी समस्याओं से बचाव होता है. कलौंजी का नियमित सेवन इन्फेक्शन और बैक्टीरिया के खिलाफ शरीर की रक्षा करने में मदद कर सकता है.

पाचन तंत्र को रखें स्वस्थ

कलौंजी का सेवन पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है. यह आंतों में सूजन को कम करता है और गैस्ट्रिक समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है. इसके अलावा, यह आंतों में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को भी नष्ट करता है और अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है. शोध से पता चला है कि यह कब्ज और दस्त संबंधी समस्याओं में भी राहत दिला सकता है.

ह्रदय रोगियों के लिए फायदेमंद

यह दिल के लिए भी अत्यंत लाभकारी है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. शोध से यह सामने आया है कि यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक है और खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को घटाने में मदद करता है, जिससे दिल का स्वास्थ्य बेहतर रहता है.

वजन घटाने में करें मदद

कलौंजी में फैटी एसिड्स और अन्य तत्व होते हैं, जो शरीर में जमा अतिरिक्त वसा को कम करने में मदद करते हैं. शोधकर्ताओं ने पाया है कि कलौंजी का सेवन मेटाबोलिज्म को तेज करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है. यह शरीर की चर्बी को कम करने और वजन को नियंत्रित रखने में सहायक हो सकता है.

ये भी पढ़ें: अगर सोशल मीडिया की वजह से आपके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा है असर, तो ऐप्स डिलीट करने के बजाय इन बातों को करें फॉलो

त्वचा और बालों के लिए बेहद लाभकारी

नन्हे-नन्हे बीज का तेल त्वचा और बालों के लिए बेहद लाभकारी होता है. इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं, यह मुंहासे, दाग-धब्बे और त्वचा संक्रमण से भी बचाव करता है. बालों में भी कलौंजी के तेल का उपयोग करने से बालों का झड़ना कम होता है और यह बालों को मजबूत व चमकदार बनाता है.

डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद

कलौंजी का सेवन मधुमेह (डायबिटीज) के रोगियों के लिए भी लाभकारी हो सकता है। हाल के शोध में पाया गया है कि कलौंजी में मौजूद थाइमोक्विनोन रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह इंसुलिन के कार्य को बेहतर बनाता है, जिससे मधुमेह के नियंत्रण में मदद मिलती है।

कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से करें बचाव

कुछ शोधों के अनुसार, कलौंजी में पाए जाने वाले तत्वों में एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण होते हैं, जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोक सकते हैं. इसके साथ ही, कलौंजी का सेवन कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव में सहायक हो सकता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

वोटर की जाति-धर्म पर तंज कसने पर घिरे CEO यूपी, बवाल के बाद मांगी माफी

यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…

1 minute ago

एक नारा और बदल गई दुनिया, जानिए कैसे हर घर का हिस्सा बनी सिलाई मशीन

सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…

8 minutes ago

वेलिंगटन में अभिषेक का तूफान: 35 गेंदों में शतक, विराट को पीछे छोड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…

19 minutes ago

Jio IPO की लिस्टिंग पर सबकी नजर: पहले दिन खरीदें या करें इंतजार? एक्सपर्ट्स ने दी अहम सलाह

Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…

26 minutes ago

क्या E20 का विरोध था एक ‘पेड-कैंपेन’? नितिन गडकरी ने किया दावा

E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…

26 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: पटना सीट पर JDU के नीरज कुमार आगे, मतगणना केंद्र के बाहर हंगामे से बढ़ा सियासी तापमान

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है. मतगणना…

34 minutes ago