यूटिलिटी

रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब ट्रेन के हर डिब्बे में कंफर्म टिकट मिलना पक्का, जितनी सीटें उतने ही टिकट बेचेगा रेलवे

Indian Railway: भारत में रोजाना करोड़ों की संख्या में यात्री एक देश से दूसरे देश जाने के लिए ट्रेन से सफर करते हैं. रेलवे यात्रियों के लिए हजारों की संख्या में ट्रेनें चलाई जाती हैं. जब किसी को दूर का सफर तय करना होता है. ज्यादातर यात्रियों की पहली पसंद ट्रेन ही होती है. ट्रेन में यात्रियों को काफी सुविधाएं दी जाती है. यही कारण है कि भारतीय रेलवे को देश की लाइफलाइन भी कहा जाता है. हाल ही में होली के मौके पर भी रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं. लेकिन इस बीच अब रेलवे की ओर से ट्रेनों को लेकर एक नियम में बदलाव किया गया है. जिससे वेटिंग टिकट के यात्रियों को फायदा होगा. ऐसे में चलिए जानते हैं क्या है वो नियम?

जितनी सीटें उतने ही टिकट बेचेगा रेलवे

नए नियम के मुताबिक, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में रेलवे से जुड़े सवालों के जवाब देते हुए कई अहम जानकारी दी है. रेल मंत्री ने कहा है कि ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीट के हिसाब से ही टिकट जारी किया जाएगा. यानी जितनी सीटें होंगी उतनी ही टिकट सेल की जाएंगी. ताकि ट्रेन में कंफर्म टीकट के साथ सफर करने वाले यात्रियों को वेटिंग टिकट वाले यात्रियों की वजह से असुविधा का सामना न करना पड़े.

बिना टिकट यात्रा करने पर लगेगा भारी जुर्माना

अगर आप भारतीय रेलने के बिना टिकट के यात्रा करने पर पकड़े जाते हैं तो आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है. अगर आपके पास पैसे नहीं है या आप जुर्माना भरने से मना करते हैं तो ऐसी स्थिती में यात्री को RPF को सौंप दिया जाएगा. इसके साथ ही रेलवे अधिनियम की धारा 137 के तहत मामला दर्ज किया जाता है. RPF इन यात्रियों को रजिस्ट्रार के सामने पेश करता है. ऐसे में उन पर 1 हजार रुपये का जुर्माना लगता है. जुर्माना नहीं भरने पर 6 महीने की जेल भी हो सकती है.

ये भी पढ़ें: अगर आपका भी बन गया है Ayushman Card, तो जानें किन अस्पतालों में करवा सकते हैं इलाज, एक क्लिक में ऐसे लगाए पता

सेफ्टी पर खास ध्यान

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेलने का सेफ्टी पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है. उन्होंने कहा कि इसके लिए कई टेक्निकल बदलाव किए गए हैं जिसमें लॉन्गर रेल, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग, फॉग सेफ्टी डिवाइस और कई बड़े कदम शामिल हैं. उन्होंने बताया कि भारत रेलवे का बड़ा एक्सपोर्टर बन गया है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago