लाइफस्टाइल

नीम का जूस पीने से पहले हो जाएं सावधान: सेहत का खजाना समझकर रोज पीना पड़ सकता है भारी, जानिए सही मात्रा, सही तरीका और इसके छुपे हुए नुकसान!

Neem juice benefits and risks: हम सभी ने यह जरूर सुना है कि नीम का जूस पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. नीम का जूस खून को साफ करता है और शरीर को डिटॉक्स करता है, लेकिन आपको यह पता होना चाहिए कि इसे कितना पीना चाहिए और कैसे पीना चाहिए नहीं तो फायदे की जगह नुकसान कर सकता है.

बिना महंगे इलाज के भी स्वस्थ रह सकते

हमारी प्रकृति में कई बीमारियों का इलाज छिपा हुआ है. अगर हम सही तरीके से पेड़-पौधों और जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल करें, तो बिना महंगे इलाज के भी स्वस्थ रह सकते हैं. आजकल लोग हेल्दी रहने के लिए महंगी डाइट और फैंसी चीजों की तरफ भागते हैं. लेकिन असली सेहत का राज हमारे आसपास ही मौजूद है.

फायदे की जगह नुकसान

इन्हीं में से एक है ‘नीम के पत्ते’ इसे आयुर्वेद में बहुत गुणकारी माना जाता है. बहुत से लोग रोज सुबह खाली पेट नीम का जूस पीते हैं. उन्हें ऐसा लगता है कि इससे खून साफ होता है, वजन कम होता है और शरीर डिटॉक्स होता है (neem for detox and weight loss). लेकिन क्या आपको पता हैं? नीम का जूस हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता.

आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, नीम का स्वाद बहुत कड़वा होता है और यह शरीर में रूखापन बढ़ाता है. अगर इसे बिना संतुलन के लिया जाए, तो यह शरीर की नमी को कम कर सकता है.

नीम के सेवन से शरीर में ड्राईनेस बढ़ सकती

नीम की तासीर (Nature of neem) ठंडी और सूखी होती है. इसका लंबे समय तक सेवन करने से शरीर में ड्राईनेस बढ़ सकती है. ज्यादा कड़वी चीजें खाने से शरीर के टिश्यू कमजोर हो सकते हैं. इससे आपको कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है. कई बार हम सोचते हैं कि नीम जूस शरीर को डिटॉक्स कर रहा है (neem for detox) लेकिन असल में यह टिश्यू मास कम कर सकता है. इससे  जोड़ों में दर्द, अकड़न और ऑयल की कमी हो सकती है. इतना ही नहीं, स्किन भी हो सकती है और समय से पहले एजिंग के लक्षण दिख सकते हैं.

नीम के जूस के साथ थोड़ा घी लें

अगर आप नीम का जूस पीना चाहती हैं, तो इसे सही तरीके से लेना बहुत जरूरी है. नीम के जूस के साथ थोड़ा घी लें, ताकि शरीर में ड्राईनेस न बढ़े (neem juice with ghee benefits) रोजाना 15-30 मिली से ज्यादा नीम का जूस न पिएं और सबसे जरूरी बात इसे अपनी डेली रूटीन में शामिल करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: 45 डिग्री वाली गर्मी को लगेगा ब्रेक! बिहार-यूपी सहित इन राज्यों में अगले 48 घंटे में होगी झमाझम बारिश; जानें अपने शहर के मौसम का हाल?

– भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

100 साल बेमिसाल! आरएसएस के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने…

4 minutes ago

पुलिस की सख्त नाकाबंदी में पकड़ा गया अवैध शराब का खेल, 1.16 लाख का माल जब्त

गढ़चिरोली पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल के पेट्रोल टैंक में…

4 minutes ago

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

37 minutes ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

53 minutes ago

पुतिन ने कर दिया बड़ा खेला! रूस और चीन के साथ आएंगे ट्रंप, पर जेलेंस्की को बुलाया तक नहीं?

Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…

1 hour ago

घरेलु विवाद पर जवान ने तड़तड़ाई गोलियां, बेटे और खुद की मौत

मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…

2 hours ago