गर्मी के लिए देसी ड्रिंक
Make these five desi drinks at home this summer: गर्मी शुरू होते ही खाने-पीने की दिक्कत होने लगती है, हैवी फूड खाने से मितली जैसे दिक्कतों का सामना करना पड़ जाता है. ऐसे में गर्मियों में हर कोई ठंडी चीजे ज्यादा पीना पसंद करता है. जिससे कलेजा को ठंडक तो मिले ही साथ ही शरीर को अंदर से भी ठंडक मिले. आज इस आर्टिकल में हम आपको घर की बनी हुई देसी ड्रिंक के बारे में बताएंगे, जिन्हें पीने के बाद मार्केट की कोल्ड ड्रिंक पीना भूल जाएंगे.
1.आम पन्ना से मिनटों में छू करें गर्मी
कच्चे आम से बनने वाली आम पन्ना ड्रिंक विटामिन C और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होती है. आम पन्ना बनाने के लिए कच्चे आम को आप पहले पानी में उबाल लें फिर इन आम को मैश कर लें, इसमें काला नमक पुदीना डालें और ठंडे पानी बर्फ के साथ पीयें. आम की तासीर ठंडी होती है पन्ना पीने से आपको अन्दर से ठंडक मिलेगी.
2.सत्तू का शरबत ट्राई करें
गर्मियों में पेट को ठंडा रखने के लिए सत्तू रामबाढ़ है. यह शरीर को इंस्टेंट एनर्जी महसूस होती है, शरीर को तरोताजा बना देता है. इसको बनाने भी बेहद आसान है. एक गिलास ठंडे पानी में दो से तीन चम्मच सत्तू डाले, फिर इसमें थोड़ी सी चीनी और सौंफ डाल दें. बस तैयार है आपका सत्तू का शरबत.
यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी में लगने वाली आग से बचाव के लिए घर पर रखें ये चीजें, जानें पूरी लिस्ट
3.छाछ
छाछ को पेट के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है. यह पेट को ठंडा रखता है और अपच की समस्या को भी कम करता है. गर्मी में छाछ एक आपके लिए बेस्ट ड्रिंक साबित हो सकती है. छाछ को आप छौक लगाकर पी सकते हैं और इसमें चीनी मिलाकर भी पिया जाता है. दोनों ही तरह से यह स्वादिष्ट लगता है.
4.बेल का शरबत
बेल का शर्बत गर्मियों में बहुत ही फायदेमंद होता है. बेल का शरबत बनाना बेहद आसान है, सबसे पहले पके हुए बेल को तोड़कर उसका गूदा निकाल लें. गूदे को पानी में भिगोकर हाथों से अच्छी तरह मसलें और छान लें. अब इसमें चीनी या गुड़, काला नमक और बर्फ मिलाकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.
5.जलजीरा
जलजीरा सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि बेहद हेल्दी ड्रिंक भी है. इसमें मौजूद मसाले शरीर को ठंडा रखते हैं और इससे अपच की समस्या भी कम होती है. ताज़े पुदीने, भुने जीरे और चटपटे मसालों को मिलाकर मिनटों में तैयार किया जा सकता है.
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…