लीगल

संसद सुरक्षा चूक मामला: दिल्ली पुलिस ने दाखिल की 13 हजार पन्नों की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, बढ़ी आरोपियों की हिरासत

Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा चूक मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पटियाला हाउस कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल किया है. पुलिस ने दिसंबर 2023 में हुए संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में आरोपियों के खिलाफ यूएपीए के तहत 13 हजार पन्नो की यह चौथी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है.

एडिशनल सेशंस जज अमित बंसल ने दायर सप्लीमेंट्री चार्जशीट के दस्तवेज़ों की स्क्रूटनी के लिए 29 मई की तारीख तय की है.वही कोर्ट ने मामले में गिरफ्तार आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि को 29 मई तक के बढ़ा दिया है.

दंगा भड़काने, साजिश रचने जैसे कई गंभीर आरोप

स्पेशल सेल ने अपनी जांच में सामने आए सबूतों, डिजिटल डेटा, चैट्स, कॉल रिकॉर्ड्स, सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह विस्तृत चार्जशीट दाखिल किया है. पुलिस ने आरोपियों पर आतंकी गतिविधि, दंगा भड़काने की कोशिश और साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए है. दायर चार्जशीट में कहा गया है कि आरोपियों की सुरक्षा में सेंध लगाकर देश की सुरक्षा को खतरे में डालने की कोशिश की.

चौथे चार्जशीट दाखिल करने पर आपत्ति

मामले की सुनवाई के दौरान आरोपियों की ओर से पेश वकीलों ने दायर चौथे चार्जशीट दाखिल करने पर आपत्ति जताई हुए कहा कि इस मामले में आरोप तय करने पर काफी दलीलें रखी जा चुकी हैं. अब चौथी चार्जशीट दाखिल करना कानून का दुरुपयोग है. वही आरोपियों के वकील ने दायर चौथे चार्जशीट की हार्ड कॉपी उपलब्ध कराने मांग की.

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया है. इनमें सरकारी काम में रुकावट डालना, सरकारी कर्मचारी को डियूटी करने से रोकना, लोगों को दंगा करने के लिए उकसाना, सबूत मिटाने की कोशिश करना, आपराधिक साजिश और यूएपीए के तहत आतंकी गतिविधि से जुड़े आरोप शामिल है.

विजिटर गैलरी से दो आरोपी चैंबर में कूदे

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान कई अहम सबूत मिला है, जिनके आधार पर यह सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की गई है. दिल्ली पुलिस ने लोकसभा के एक सुरक्षा अधिकारी की शिकायत पर संसद मार्ग थाने में मामला दर्ज किया था. गौरतलब है कि 13 दिसंबर 2023 को संसद की विजिटर गैलरी से दो आरोपी चैंबर में कूदे.

कुछ ही दी में एक आरोपी ने डेस्क के ऊपर चलते हुए अपने जूतों से कुछ निकाला और अचानक पीले रंग का धुआं निकलने लगा. इस घटना के बाद सदन में अफरातफरी मच गई थी. हंगामे और धुंए के बीच कुछ सांसदों ने इन युवकों को पकड़ लिया और इनकी पिटाई भी की.

कुछ देर के बाद संसद के सुरक्षाकर्मियों ने दोनों युवकों को कब्जे में ले लिया. संसद के बाहर भी दो लोग पकड़े गए जो नारेबाजी कर रहे थे और पीले रंग का धुआं छोड़ रहे थे. इन दोनों युवकों की पहचान लखनऊ के रहने वाले सागर शर्मा और मैसूर के रहने वाले मनोरंजन डी के रूप में हुई. ये दोनों युवक बीजेपी सांसद प्रताप सिन्हा की सिफारिश पर पास लेकर संसद की कार्यवाही देखने के लिए घुसे थे.

यह भी पढ़ें: निजी स्कूलों को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत: अब फीस बढ़ाने के लिए शिक्षा निदेशालय की पूर्व अनुमति जरूरी नहीं

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

13 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

31 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

43 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

55 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago