लाइफस्टाइल

Refrigerator Safety: सावधान! सिर्फ AC ही नहीं, फ्रिज भी बन सकता है ‘बम’; कंप्रेसर फटने से बचाने के लिए ध्‍यान रखें ये बातें

Fridge Compressor Blast: गर्मियों के मौसम में अक्सर हम एयर कंडीशनर (AC) में ब्लास्ट होने या आग लगने की खबरें सुनते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर में चौबीसों घंटे चलने वाला फ्रिज (रेफ्रिजरेटर) भी एक बड़े हादसे की वजह बन सकता है? जी हां, लापरवाही बरतने पर फ्रिज का कंप्रेसर भी फट सकता है, जिससे घर में भीषण आग लग सकती है. फ्रिज को सुरक्षित रखने और उसकी कूलिंग (ठंडक) को बेहतर बनाए रखने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं कि हमें कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए.

भूलकर भी न करें ये बड़ी गलतियां

दीवार से सटाकर न रखें फ्रिज: कई लोग जगह बचाने के चक्कर में फ्रिज को दीवार से बिल्कुल सटाकर रख देते हैं. ऐसा करने से फ्रिज के पीछे से निकलने वाली गर्म हवा को बाहर निकलने की जगह नहीं मिलती. इससे कंप्रेसर बहुत ज्यादा गर्म (ओवरहीट) हो जाता है और उसके फटने का खतरा बढ़ जाता है. हमेशा फ्रिज और दीवार के बीच कम से कम 6-7 इंच की दूरी जरूर रखें.

लोकल मैकेनिक से गैस रिफिलिंग कराना: फ्रिज में कूलिंग कम होने पर लोग अक्सर किसी भी लोकल मैकेनिक से गैस भरवा लेते हैं. कई बार वे सस्ती और खराब क्वालिटी की गैस या गलत प्रेशर का इस्तेमाल कर देते हैं. फ्रिज के कंप्रेसर में ज्वलनशील गैस होती है, इसलिए हमेशा अधिकृत (Authorized) सर्विस सेंटर के मैकेनिक से ही काम करवाएं.

यह भी पढ़ें: इन पांच फूड्स से चेहरे की झुर्रियों को करें बिल्कुल खत्म, ग्लोइंग स्किन के साथ- साथ मिलेगी एक्सट्रा एनर्जी

इन बातों का भी रखें खास ख्याल

समय पर सर्विसिंग न कराना: फ्रिज की साल में कम से कम एक बार सर्विसिंग जरूर करानी चाहिए. इसके पीछे लगे कंडेंसर कॉइल पर धूल जम जाती है, जिससे कंप्रेसर पर दबाव बढ़ता है. धूल की सफाई बहुत जरूरी है.

स्टेबलाइजर का इस्तेमाल न करना: गर्मियों में वोल्टेज का उतार-चढ़ाव (फ्लक्चुएशन) बहुत ज्यादा होता है. अगर आपके पास बिना स्टेबलाइजर वाला पुराना फ्रिज है, तो वोल्टेज के झटके से कंप्रेसर में शॉर्ट सर्किट हो सकता है. सुरक्षा के लिए एक अच्छा स्टेबलाइजर जरूर लगाएं.

सड़े-गले सामान से ओवरलोडिंग: फ्रिज के अंदर बहुत ज्यादा सामान ठूस-ठूस कर न भरें. इससे हवा का बहाव रुक जाता है और फ्रिज को ठंडा करने के लिए कंप्रेसर को दोगुनी मेहनत करनी पड़ती है, जिससे वह गर्म हो जाता है.

Swati Pandey

Recent Posts

‘प्रेस आईडी गले में टांगो…’, जंतर-मंतर हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने पत्रकारों के लिए जारी किए नियम

जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…

4 minutes ago

एशियन गेम्स से वर्ल्ड कप तक… फिर क्यों अचानक हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी? भावुक पोस्ट में छलका दर्द

Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…

17 minutes ago

‘इजरायल से बात करना गद्दारी नहीं’, PAK एक्सपर्ट की शहबाज शरीफ को सलाह… क्या मुस्लिमों को धोखा देगा पाकिस्तान?

Pakistan Foreign Policy: इजरायल से बातचीत को गद्दारी न मानते हुए पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज…

30 minutes ago