Rose Day rose colors meaning in Hindi: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होती है, और इस दिन गुलाब सिर्फ फूल नहीं रहते, बल्कि भावनाओं की जुबान बन जाते हैं. हर रंग का गुलाब अपने-आप में एक खास संदेश छुपाए होता है. कोई प्यार जताता है, कोई दोस्ती, तो कोई माफी और सम्मान. रोज डे पर अगर आप किसी को गुलाब दे रहे हैं, तो उसका रंग सोच-समझकर कर चुनना बेहद जरूरी है. तो चलिए, जानते है कि रोज डे पर कुल कितने तरह के गुलाब होते है:
लाल गुलाब: सच्चे प्यार का सबसे गहरा इजहार
लाल गुलाब(Red Rose) सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला गुलाब है यह सच्चे प्यार, जुनून और गहरे रिश्ते का प्रतीक माना जाता है. जब दिल की बात शब्दों में कह पाना मुश्किल हो, तब लाल गुलाब सबसे मजबूत इजहार बन जाता है. अगर आप किसी को लंबे समय से पसंद करते है या किसी के साथ बहुत ज्यादा प्यार में है और उसके लिए सीरियस है तो लाल गुलाब आपकी फिलिंग्स को एक्सप्रेस करने के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है.
पीला गुलाब: दोस्ती की नई शुरुआत
पीले गुलाब(Yellow Rose) को दोस्ती, खुशी और रिश्तों की नई शुरूआत का प्रतिक माना जाता है. यह मुस्कान, अपनापन और नई शुरुआत का संदेश देता है. दोस्तों को दिए जाने वाला यह गुलाब रिश्तों में गर्मजोशी भर देता है. जिससे दोस्ती और अच्छी और गहरी हो जाती है.
गुलाबी गुलाब:कोमलता और मिठास का प्रतीक
गुलाबी गुलाब (Pink Rose) कोमल भावनाओं का प्रतीक है. यह सम्मान, प्रशंसा और मिठास को दर्शाता है. अगर किसी को “थैंक यू” कहना हो या बिना ज्यादा रोमांटिक हुए अपने जज्बात उसे बताने हों, तो गुलाबी गुलाब एक परफेक्ट विकल्प होता है.
सफेद गुलाब :शुद्धता, सच्चाई और माफी का संदेश
सफेद गुलाब(White Rose) को सच्चाई, पवित्रता और शांति का प्रतीक माना जाता है. यह नए रिश्ते की शुरुआत और सम्मान को भी दर्शाता है, और कई बार माफी मांगने या दिल से सम्मान जताने के लिए भी सफेद गुलाब दिया जाता है.
बैंगनी और नारंगी गुलाब के मायने क्या?
बैंगनी गुलाब पहली नजर के प्यार और रहस्यमयी आकर्षण का प्रतीक माना जाता है. ये किसी खास के लिए अचानक पैदा हुई भावनाओं को बयान करता है. जबकि नारंगी गुलाब को आकर्षण और उत्साह को दर्शाता है. यह हमारी उन भावनाओं को एक्सप्रेस करता है, जो कि दोस्ती से आगे बढ़कर प्यार की ओर बढ़ रही हों.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…